खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र 16 स्वर्ण, 14 रजत और 14 कांस्य सहित कुल 44 पदकों के साथ शीर्ष पर है। वहीं, राजस्थान नौ स्वर्ण सहित 16 पदकों के साथ दूसरे और कर्नाटक आठ स्वर्ण सहित 23 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आज तैराकी की विभिन्न स्पर्धाओं जैसे बैकस्ट्रोक, फ्रीस्टाइल और रिले में बड़ी संख्या में पदक दांव पर रहेंगे। सेपक टाकरा, टेबल टेनिस और निशानेबाजी में पदकों के लिए मुकाबले के अलावा, प्रतिभागी राज्यों के युवा खिलाड़ी हॉकी, रग्बी, कबड्डी और खो खो की प्रतिस्पर्धा में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे। मार्शल आर्ट गतका खेलों में, पंजाब ने कल खेले गये मुकाबलों में 21 पदकों में से 2 स्वर्ण सहित सात पदक जीते। गतका की विभिन्न श्रेणियों में बिहार ने नौ कांस्य और एक रजत जीतकर पदक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर की है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…