insamachar

आज की ताजा खबर

Major operation by Indian Coast Guard and Gujarat ATS in the Arabian Sea
भारत

अरब सागर में इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, 3000 करोड़ की हेरोइन-मेथ जब्त; 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार

भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस ने 25 सितंबर, 2026 को लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में एक संयुक्‍त अभियान के दौरान 3,000 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जब्त कर तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया।

संयुक्‍त अभियान में लगभग 526 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन और मेथामफेटामाइन मादक पदार्थ ज़ब्त किए गए और पांच पाकिस्तानी नागरिकों को भी पकड़ा गया है।

आईसीजी ने खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए सटीक समुद्री-हवाई निगरानी और लगातार नज़र रखी और इसका नतीजा यह हुआ कि ईरान की एक संदिग्ध नाव का लगातार पीछा करते हुए उसे रोका। पकड़ी गई नाव, चालक दल के सदस्‍य और जब्त की गई सामग्री को कड़ी सुरक्षा में आगे की जांच के लिए मुंबई ले जाया गया।

यह सफल ऑपरेशन ‘नशा मुक्त भारत’ के राष्ट्रीय विज़न में महत्‍वपूर्ण योगदान है। यह कार्रवाई समुद्री नशीले पदार्थों की तस्करी से निपटने तथा भारत के समुद्री इलाकों में गैर-कानूनी गतिविधियों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस बनाए रखने के आईसीजी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *