महाराष्ट्र में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों में आज सुबह से मौसम साफ है हालांकि कई हिस्सों में बारिश जारी है।
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के चार जिलों, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापूर और सांगली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि राज्य के आठ अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। सिंधुदुर्ग जिले में आज सुबह से तेज बारिश जारी है। धुले जिले में आज सुबह भारी बारिश हुई। अकोला जिले में घरों, फलों के बागों और फसलों को भारी नुकसान हुआ है। रायगढ़ जिले के महाड में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए NDRF की एक टीम पहुंच गई है।
आईएमडी ने अगले कुछ घंटों में जलगांव, धुले और सिंधुदुर्ग में गरज के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है, जबकि नंदुरबार, नाशिक, छत्रपती संभाजीनगर और कोल्हापूर में इस अवधि के दौरान गरज के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।
इस बीच, महाराष्ट्र में लगातार वर्षा से आठ लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मृतकों के परिवारों को तत्काल अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिये हैं। इस बीच, राज्य में मॉनसून की स्थिति अब भी गंभीर है।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…