दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में आज सुबह मध्यम से तेज वर्षा हुई। बारिश से लोगों को जाम संबंधी समस्या का भी सामना करना पड़ा। तेज बारिश से हरियाणा के गुरूग्राम में जनजीवन ठप्प हो गया है।
भारी बारिश के कारण शहर के आईटीओ, धौला कुआं, नेहरू प्लेस, नांगलोई और मुंडका सहित कई इलाकों में जलभराव की स्थिति रही तथा यातायात भी प्रभावित रहा। भारी वर्षा की हालत को देखते हुए गुरुग्राम के जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिले के सभी कॉरपोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों को सलाह दी है कि वे अपने कर्मचारियों को आज घर से काम करने की अनुमति दें।
प्राधिकरण ने अनावश्यक यात्रा से बचने तथा सतर्कता बरतने का भी आग्रह किया है। अब तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोलह दशमलव छह-सात मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि गुरुग्राम में एक सौ 33 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…