भारत

विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत की अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्ष की स्थिति पर कड़ी नज़र

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच स्थिति पर भारत की कड़ी नज़र है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कल नई दिल्ली में कहा कि यह स्पष्ट है कि पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों को पनाह देता है।

हम स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं तीन बातें स्पष्ट हैं पहली पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों को पनाह देता है और आतंकवादी गतिविधि को प्रायोजित करता है, दूसरी अपनी आंतरिक विफलता के लिए अपने पड़ोसियों को दोषी देना पाकिस्तान की पुरानी आदत है और तीसरी पाकिस्तान अफ़गानिस्तान द्वारा अपने क्षेत्रों पर संप्रभुता का प्रयोग करने से क्रुद्ध है। भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

रणधीर जायसवाल ने काबुल में भारतीय मिशन के बारे में कहा कि भारत का तकनीकी मिशन जून 2022 से काबुल में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में इसे दूतावास में परिवर्तित कर दिया जाएगा।

ब्रिटेन के नायरा ऊर्जा कंपनी पर नवीनतम प्रतिबंधों के बारे में रणधीर जायसवाल ने कहा कि ब्रिटेन किसी भी एकतरफ़ा प्रतिबंध का समर्थन नहीं करता है। उन्होंने कहा कि भारत अपने नागरिकों की बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए ऊर्जा सुरक्षा के प्रावधान को सर्वोपरि मानता है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…

2 घंटे ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश में संसदीय चुनावों में बीएनपी की जीत पर तारिक रहमान को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने पर…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल असम का दौरा करेंगे; गुवाहाटी में 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 फरवरी, 2026 को असम का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:30…

3 घंटे ago