भारत

विदेश मंत्रालय ने कहा -भारत और चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा पर लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए राजनयिक और सैन्य तंत्रों का इस्तेमाल कर रहे है

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा पर लंबित मुद्दों को सुलझाने तथा गलतफहमी और गलत आकलन से बचने के लिए वर्तमान राजनयिक और सैन्य तंत्रों का उपयोग जारी रखे हुए हैं। नई दिल्ली में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक की हालिया टिप्पणियों पर मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में स्थिति समय-समय पर तब बिगड़ती है, जब चीन की सेना निर्धारित गश्त के तौर-तरीकों से हटकर काम करती है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने सीमा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए उपयुक्त क्षेत्रों में वास्तविक नियंत्रण रेखा की समझ बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करने पर भी सहमति जताई है। रणधीर जायसवाल ने कहा कि सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए आवश्यक है।

ईरान के विमानों को हवाई क्षेत्र के उपयोग की अनुमति नहीं दिए जाने के दावों पर रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ईरान तक जीवनरक्षक दवाओं की आपूर्ति में मदद करना जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जारी संघर्ष के कारण दोनों देशों के बीच हवाई संपर्क को लेकर नई चुनौतियां पैदा हुई हैं। उन्होंने कहा कि भारत मानवीय आधार पर जीवनरक्षक दवाओं की आपूर्ति में मदद के लिए ईरान के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर शौचालय सुविधाओं और पार्किंग स्थलों के उन्नयन, रखरखाव एवं स्मार्ट निगरानी के लिए दिशानिर्देश जारी किए

राष्ट्रीय राजमार्गों पर नागरिक-केंद्रित सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते…

1 घंटा ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-जर्मनी व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के लिए बर्लिन में कई उच्च स्तरीय बैठकें कीं

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-जर्मनी व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को…

2 घंटे ago

इंडिगो ने सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सऊदी अरब के चार शहरों से उड़ानों के रद्द होने की अवधि बढ़ाई

एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सऊदी अरब के चार शहरों से…

2 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने आज बाकू में अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज बाकू में अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से…

2 घंटे ago

भारत-रूस द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास (इंद्र 2026) का समापन

भारतीय नौसेना और रशियन फेडरेशन नेवी (आरयूएफएन) के बीच आयोजित द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'इंद्र 2026'…

4 घंटे ago

भारत ने धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के उल्लंघन पर पाकिस्तान की आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा है कि 1999 के…

5 घंटे ago