भारत

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों के प्रमुखों की की बैठक आज लखनऊ में

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों के प्रमुखों की दो दिन की बैठक आज से उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शुरू हो रही है। भारत की अध्‍यक्षता में ब्रिक्‍स के सदस्‍य देशों ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधियों के इस बैठक में भाग लेने की संभावना है।

इस वर्ष भारत की ब्रिक्‍स अध्यक्षता का विषय सुदृढ़शीलता नवाचार सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण है। ब्रिक्‍स सांख्यिकी ट्रैक के अंतर्गत भारत ने परिवर्तन के प्रेरक के रूप में गुणवत्तापूर्ण सांख्यिकी इस विषय को अपनाया है। इसका उद्देश्य ब्रिक्‍स के माध्यम से सांख्यिकी के प्रसार प्रणालियों में नवाचार और ज्ञान एवं सर्वोत्तम परिपार्टियों के आदान–प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना है।

बैठक में सांख्यिकी उत्पादों को मजबूत करने, राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणालियों में सुधार, डेटा की पहुंच बढ़ाने और आर्थिक क्षेत्र सांख्यिकी को सुदृढ़ बनाने पर चर्चा होगी। इसके साथ ही विकसित होते डेटा पारिस्थितिकी तंत्र में एआई की तैयारी विषय पर दो विशेष सह कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

17 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

17 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago