बिज़नेस

MEITy ने डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देने के लिए क्षमता निर्माण पहल का तीसरा चरण शुरू किया

डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण के लिए प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITy) ने अपनी क्षमता निर्माण पहल का तीसरा चरण शुरू किया है। ये पहल डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, अनुबंध और खरीद प्रबंधन, एआई और एमएल के अनुप्रयोग, बड़ी डिजिटल परिवर्तन परियोजनाओं के प्रबंधन, डिजिटल प्रशासन और डेटा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करती हैं। केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर अधिकारियों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए देश भर में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।

खरीद प्रबंधन पर दूसरा क्षेत्रीय कार्यक्रम अहमदाबाद में शुरू

‘अनुबंध और खरीद प्रबंधन’ पर केंद्रित इस श्रृंखला के दूसरे क्षेत्रीय कार्यक्रम का उद्घाटन 26 सितंबर 2024 को गुजरात के अहमदाबाद में किया गया। यह पहल प्रशिक्षण भागीदार के रूप में नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्मार्ट गवर्नेंस (एनआईएसजी) के साथ साझेदारी में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (एनइजीडी) द्वारा संचालित की जा रही है। इस कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय मंत्रालयों और देश के अन्य पश्चिमी राज्यों के 28 प्रतिभागियों के साथ हुई।

खरीद चुनौतियों में अधिकारियों के कौशल को बढ़ाती एनईजीडी पहल

एमईआईटीवाई के तहत एनइजीडी अपनी क्षमता निर्माण योजना के तहत विभिन्न क्षमता निर्माण कार्यक्रमों को डिजाइन और कार्यान्वित करने में सबसे आगे है। अनुबंध और खरीद के प्रबंधन पर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भाग लेने वाले अधिकारियों के लिए अद्वितीय और सीखने का गहन अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। व्यावहारिक केस स्टडीज के साथ सैद्धांतिक अवधारणाओं को एकीकृत करके और उद्योग विशेषज्ञों के साथ जुड़कर, यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को उनके संबंधित विभागों के भीतर अनुबंधों के निष्पादन और खरीद से संबंधित चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने और हल करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से लैस करता है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

6 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

6 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

6 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

7 घंटे ago