खेल

पुरुष एशिया हॉकी कप आज से बिहार के राजगीर में

12वीं एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता आज से बिहार के राजगीर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुरू हो रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार आज दोपहर इसका शुभारंभ करेंगे। भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मीडिया से बातचीत में टीम के विश्वकप के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद जाहिर की है।

हम कहीं पे भी कोई भी छोटी से भी मिस्‍टेक नहीं करना चाहते थे कोई भी लैक नहीं करना चाहते। मेकश्‍यौर जो हम ठीक कर करे हैं जो बडे टूर्नामेंट में करते आ रहे हैं। वो चाहे ओलंपिक हो वो चाहे जो भी मेजर टूर्नामेंट हो, जो हमारा माइंड सेट है… सेम माइंडसेट के साथ हम आएंगे।

प्रतियोगिता में भारत आज अपना पहला मैच चीन के साथ खेलेगा। प्रतियोगिता में भारत के अलावा जापान, चीन, कज़ाख़िस्तान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में कुल 24 मैच खेले जायेंगे। फाइनल मुकाबला 7 सितंबर को होगा। मौजूदा चैम्पियन दक्षिण कोरिया ने सबसे अधिक पांच बार एशिया कप का खिताब जीता है जबकि मेजबान भारत ने तीन बार खिताब हासिल किया है। एशिया कप अगले वर्ष होने वाले हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफायर प्रतियोगिता भी है। हॉकी इंडिया ने प्रतियोगिता के लिए दर्शकों का प्रवेश निशुल्क रखा है।

Editor

Recent Posts

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर भारत ने मानवीय सहायता तेज करते हुए 130 टन से अधिक राहत सामग्री भेजी

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर भारत ने मानवीय सहायता तेज करते हुए 130…

6 घंटे ago

IAEA ने परमाणु नियमों का पालन न करने को लेकर ईरान का मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को भेजा

संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी –आईएईए ने ईरान के मामले…

6 घंटे ago

इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम भारत पहुंचे

इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें इमाम, प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, अपनी पहली भारत यात्रा…

7 घंटे ago

सिक्किम में बनी फिल्म ‘नुमाहांगमा’ एनआईएफएफ 2026 के लिए चुनी गई

सिक्किम में बनी फीचर फिल्म नुमाहांगमा को दूसरे नेपाल इंडिजिनस फिल्म फेस्टिवल (एनआईएफएफ) 2026 के…

7 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने थाईलैंड की उप-प्रधानमंत्री एवं वाणिज्य मंत्री सुपाजी सुथुमपुन से मुलाकात की

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में…

19 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने ईटानगर में दिव्यांग बच्चों के लिए डोनी-पोलो मिशन स्कूल का दौरा किया

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ईटानगर के चिम्पू में सुनने, देखने और बौद्धिक रूप…

19 घंटे ago