insamachar

आज की ताजा खबर

Mexican forces killed Jalisco New Generation Cartel leader Nemesio Ruben Oseguera Cervantes yesterday.
अंतर्राष्ट्रीय

मेक्सिको की सेना ने कल जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल नेता नमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सरवांतेस की हत्‍या कर दी

मेक्सिको की सेना ने कल जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल नेता नमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सरवांतेस की हत्‍या कर दी। इस कार्रवाई के साथ ही मेक्सिको के सबसे शक्तिशाली कार्टेल का सफाया हो गया है। रक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि ओसेगुएरा सरवांतेस, जलिस्को के तापलपा में पकड़े जाने के दौरान घायल हो गया था और मैक्सिको ले जाते हुए उसकी मौत हो गई। यह राज्य उस कार्टेल का गढ़ है जो अमरीका में भारी मात्रा में फेंटानिल और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए जाना जाता है।

बयान में कहा गया है कि इस अभियान में ओसेगुएरा सर्वेंटेस समेत तीन और लोग की मौत हो गई। दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया और बख्तरबंद वाहन, रॉकेट लॉन्चर तथा अन्य हथियार जब्त किए गए। सशस्त्र बलों के तीन सदस्य घायल हो गए है। मेक्सिको स्थित अमरीकी दूतावास ने कहा कि यह अभियान द्विपक्षीय सहयोग के अंतर्गत मेक्सिको के विशेष बलों द्वारा चलाया गया। इसमें अमरीका के अधिकारियों ने खुफिया जानकारी साझा की।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *