माइकोसॉफ्ट सॉफ़्टवेयर में बडे स्तर पर गडबडी के कारण दुनिया भर में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। इसने विश्व भर में कई व्यवसायों, बैंकिंग सेवाओं और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों के आईटी नेटवर्क को प्रभावित किया है। भारत में इंडिगो, अकासा और स्पाइसजेट एयरलाइंस के चेक-इन सिस्टम देश भर में बंद हैं। मुंबई हवाईअड्डे पर इससे सबसे अधिक असर पड़ा है, जबकि दिल्ली हवाईअड्डे पर प्रभाव न्यूनतम रहा, सबसे अधिक व्यवधान टर्मिनल 2 पर हुआ है। विश्व की एयरलाइनों ने बताया कि उनके चेक-इन सिस्टम में सुबह से खराबी आ रही है। इस समस्या के कारण अमरीका में उड़ानें रोक दी गईं और रद्द कर दी गईं।
इस बीच, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि उनका मंत्रालय इस संबंध में माइक्रोसॉफ्ट और उसके सहयोगियों के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि इस रुकावट के कारण की पहचान कर ली गई है और समस्या के समाधान के लिए अपडेट जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र का नेटवर्क प्रभावित नहीं हुआ है।
इटली के अखबार कोरिएरे देल्ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…
उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…