भारत

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश होने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम विभाग ने राजधानी में दिन में बादल छाए रहने, बहुत हल्की बारिश होने, गरज के साथ छींटे पड़ने तथा तेज हवाओं के साथ आंधी आने की संभावना जताई है। उसने बताया कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 121 दर्ज किया गया जो ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में आता है। एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

3 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

3 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

3 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

3 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

3 घंटे ago