विदेशमंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर आज बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष खालिदा ज़िया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ढाका जा रहे हैं। खालिदा ज़िया बांगलादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। उनका 80 वर्ष की उम्र में कल निधन हो गया।
खालिदा ज़िया की अंतिम नमाज़ (नमाज़-ए-जनाज़ा) आज दोपहर दो बजे ढाका में संसद भवन के साउथ प्लाज़ा और मणिक मिया एवेन्यू में होगी। उनके निधन के बाद बांग्लादेश सरकार ने तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। आज के दिन सार्वजनिक अवकाश रखा गया है। अंतरिम सरकार ने कहा है कि अस्पताल से शव ले जाने से लेकर दफ़न तक की पूरी प्रक्रिया पूरे राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी। दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों के प्रतिनिधि भी अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है। खालिदा ज़िया का निधन मंगलवार सुबह ढाका के एवरकेयर अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ। वह दो बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं और कई दशकों तक देश की राजनीति में एक अहम भूमिका निभाती रहीं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…
यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…