भारत

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने NCC गर्ल और बॉय कैडेट्स की टीम का माउंट कांग यात्से-II अभियान की सफल यात्रा के बाद ध्वज के साथ स्वागत किया

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 03 जुलाई, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में माउंट कांग यात्से-II (लद्दाख) का पर्वतारोहण करने वाले एनसीसी गर्ल और बॉय कैडेट्स के विजयी अभियान दल का ध्वज के साथ स्वागत किया। इस समारोह में रक्षा राज्य मंत्री मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिकूल मौसम जैसी अनेक कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने के लिए कैडेट्स की प्रशंसा की। इस तरह के अभियान से कैडेटों में नेतृत्व, लचीलापन और टीम वर्क के मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। रक्षा राज्य मंत्री ने कैडेटों से साल 2022 में एनसीसी रैली में प्रधानमंत्री के संबोधन से सीख प्राप्त करने का आह्वाहन किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा था कि एनसीसी की ओर से दिए गए प्रशिक्षण के कारण ही वे राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने में सक्षम हैं।

एनसीसी पर्वतारोहण अभियान दल में 27 गर्ल और बॉय कैडेट्स, 05 अधिकारी और 17 स्थायी प्रशिक्षक कर्मचारी शामिल थे। इन सभी ने 21 जून, 2024 को माउंट कांग यात्से-II (6250 मीटर) का अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया। इन कैडेट्स ने कठोर प्रशिक्षण, अनुकूलन और चिकित्सा सहायता के माध्यम से अधिक ऊंचाई के विपरीत प्रभावों का सामना किया। बर्फीले शिखर पर चढ़ते समय कैडेट्स को प्रतिकूल मौसम, भारी बर्फबारी, तेज हवाओं और कम तापमान का सामना करना पड़ा, जिनका उन्होंने पूरी दृढ़ता, समर्पण व साहस के साथ सामना किया।

एनसीसी ने हमेशा साहसिक गतिविधियों को अपने प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के अनिवार्य हिस्से के रूप में प्राथमिकता दी है। इन पर्वतारोहण अभियानों का उद्देश्य कैडेट्स के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण और दृढ़ता की भावना का विकास करने के साथ उन्हें उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

Editor

Recent Posts

सर्बानंद सोनोवाल ने पारादीप पत्तन पर ₹427.80 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…

2 दिन ago

सरकार ने वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और घरेलू स्तर पर मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए 62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना की घोषणा की

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…

2 दिन ago

ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों ने जयपुर घोषणापत्र को पारित किया

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…

2 दिन ago

CCI ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन और एग्रो इनपुट वेलफेयर एसोसिएशन पर मौद्रिक और गैर-मौद्रिक प्रतिबंध लगाए

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…

2 दिन ago