भारत

रक्षा राज्य मंत्री ने कोलकाता स्थित पूर्वी कमान मुख्यालय और पश्चिम बंगाल व सिक्किम के एनसीसी निदेशालय का दौरा किया

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 11 जुलाई, 2024 को कोलकाता स्थित पूर्वी कमान के मुख्यालय फोर्ट विलियम का दौरा किया। अपनी यात्रा के दौरान संजय सेठ ने विजय स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी।

संजय सेठ को पूर्वी कमान के परिचालन और सैन्य पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई और उन्होंने पूर्वी कमान मुख्यालय के सैनिकों के साथ बातचीत की। रक्षा राज्य मंत्री ने भारतीय सेना के जवानों के समर्पण और सेवा के लिए आभार और प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर उनकी अटूट प्रतिबद्धता और क्षेत्र में शांति व स्थिरता बनाए रखने के लिए उनके अथक प्रयासों के लिए सभी रैंकों की सराहना की।

उन्होंने देश की सीमाओं की सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूर्वी कमान की ओर से निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। इस दौरान संजय सेठ ने सैनिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “पूर्वी कमान के सभी रैंकों की ओर से प्रदर्शित समर्पण और पेशेवरता अनुकरणीय है। आपके अथक प्रयास और बलिदान, हमारी सशस्त्र सेनाओं की शक्ति व लचीलेपन के प्रमाण हैं। राष्ट्र प्रतिकूल परिस्थितियों में आपकी अटल सतर्कता और अदम्य साहस के लिए आपका ऋणी है।”

इस यात्रा के दौरान संजय सेठ ने कठिन भूभाग और मौसम की प्रतिकूल स्थिति के कारण पूर्वी कमान के सामने आने वाली चुनौतियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने सैनिकों को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी परिचालन तत्परता और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए जरूरी सहायता और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। रक्षा राज्य मंत्री ने आगे कहा, “इन कठिन परिस्थितियों में आपकी सेवा न केवल एक कर्तव्य है, बल्कि देशभक्ति का एक गंभीर कार्य है। पूरा राष्ट्र आपके पीछे खड़ा है और हमारी सामूहिक सुरक्षा में आपके योगदान पर गर्व करता है।”

इसके बाद संजय सेठ ने पश्चिम बंगाल व सिक्किम के एनसीसी निदेशालय का दौरा किया और कोलकाता के मैदान स्थित एनसीसी संस्थान में निदेशालय के अधिकारियों, प्रशिक्षकों, सहायक एनसीसी अधिकारियों व कैडेटों के साथ बातचीत की। रक्षा राज्य मंत्री को निदेशालय के निपुण थल, वायु और नौ सेना शाखा के कैडेटों की ओर से एक शानदार संयुक्त सेवा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इन कैडेटों ने एक जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और संजय सेठ के साथ बातचीत के दौरान अपने प्रशिक्षण का एक विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

अपने संबोधन में रक्षा राज्य मंत्री ने राष्ट्र निर्माण के लिए कैडेटों की नि:स्वार्थ प्रतिबद्धता की सराहना की, जो उनकी ओर से सुदूर स्थानों पर की गई विभिन्न गतिविधियों में दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि चरित्र गुण, मूल्य व लोकाचार जिन्हें वे आत्मसात करते हैं और प्रसारित करते हैं, विविधता में एकता की वास्तविक भावना के प्रतीक हैं, जिनका हमारा राष्ट्र प्रतीक है। रक्षा राज्य मंत्री ने हमारे महान राष्ट्र के भावी नेताओं के रूप में एनसीसी के अनुशासित युवा कैडर को निःस्वार्थ भाव से प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एनसीसी निदेशालय टीम के दूरदर्शी प्रयासों और पश्चिम बंगाल व सिक्किम में उनकी ओर से किए जा रहे प्रशिक्षण, सामाजिक कल्याण और सामुदायिक विकास पहलों की व्यापक श्रृंखला की सराहना की।

रक्षा राज्य मंत्री के साथ बातचीत के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम के एडीजी ने एनसीसी विस्तार और उनके रूपांतरणकारी अधिदेश के कार्यान्वयन की दिशा में निदेशालय की प्रमुख पहल को रेखांकित किया। एडीजी ने एनसीसी निदेशालय के प्रेरणादायी दौरे के लिए रक्षा राज्य मंत्री को धन्यवाद दिया।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

4 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

4 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

4 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

4 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

4 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

4 घंटे ago