बिज़नेस

कोयला मंत्रालय ने मध्य प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना और गुजरात राज्यों में कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों के लिए समीक्षा बैठक की

कोयला मंत्रालय ने आज मध्य प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना और गुजरात में आवंटित कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों की स्थिति और प्रगति का आकलन करने के लिए अपर सचिव एवं नामित प्राधिकारी (एएस एंड एनए) रूपिंदर बरार की अध्यक्षता में एक व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में कोयला ब्लॉक आवंटियों और केंद्र सरकार तथा संबंधित राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों ने परिचालन उपलब्धियों की समीक्षा, मौजूदा चुनौतियों का समाधान और इन राज्यों में कोयला उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया।

समीक्षा बैठक के दौरान कुल 39 कोयला ब्लॉकों की जांच की गई। इनमें मध्य प्रदेश में 33, असम में 2, अरुणाचल प्रदेश में 1, तेलंगाना में 1 और गुजरात में 2 ब्लॉक शामिल हैं। इन राज्यों में कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खदानों के प्रदर्शन में लगातार सुधार देखा गया है। मध्य प्रदेश में 13 कोयला ब्लॉक चालू हैं। इनमें से 9 कोयला उत्पादन कर रहे हैं, जबकि तेलंगाना में 1 कोयला ब्लॉक उत्पादन कर रहा है। इन उत्पादक ब्लॉकों ने मिलकर वित्त वर्ष 2024-25 में 34.80 मिलियन टन (एमटी) कोयला उत्पादन दर्ज किया। चालू वित्त वर्ष 2025-26 (31 जुलाई 2025 तक) में 10.80 मीट्रिक टन कोयला उत्पादन पहले ही हो चुका है।

बैठक में घरेलू कोयला आपूर्ति को और मजबूत करने, आयात पर निर्भरता कम करने और देश की बढ़ती ऊर्जा मांगों को पूरा करने के लिए इन राज्यों में शेष 25 कोयला ब्लॉकों के परिचालन में तेजी लाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खनन को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए मंत्रालय ने निर्बाध कोयला उत्पादन सुनिश्चित करने, आपूर्ति श्रृंखला की बाधाओं को दूर करने और संसाधनों के कुशल उपयोग को बढ़ावा देने के महत्व पर ज़ोर दिया। कोयला मंत्रालय ने कोयला परिसंपत्तियों की पूरी क्षमता का दोहन करने, सतत क्षेत्रीय विकास को गति देने और आत्मनिर्भर भारत के विज़न में योगदान देने के लिए हितधारकों के साथ मिलकर काम करना जारी रखा हुआ है।

Editor

Recent Posts

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन किए

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत रत्न श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी…

4 घंटे ago

प्रकाश पर्व दीपावली देश-विदेश में धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है

ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…

8 घंटे ago

पोलैंड के क्राकोव में एक व्यस्त बाजार में गोलीबारी में 6 लोगों की मौत, 15 घायल

पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…

8 घंटे ago

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी

रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…

8 घंटे ago