बिज़नेस

कोयला मंत्रालय ने 3 वाणिज्यिक कोयला खदानों के लिए आवंटन आदेश जारी किए

कोयला मंत्रालय ने आज क्रमशः एनएलसी इंडिया लिमिटेड, गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड और टैंजेडको को 03 कोयला खदानों यानी मच्छकाटा (संशोधित), कुडनाली लुबरी और सखीगोपाल-बी काकुरही के लिए आवंटन आदेश जारी किए। इन तीन कोयला खदानों में से एक संपूर्ण रूप से दोहन की गई कोयला खदान है और दो आंशिक रूप से दोहन की गई कोयला खदानें हैं।

जिन तीन कोयला खदानों के लिए वेस्टिंग ऑर्डर जारी किए गए हैं, उनकी संचयी पीक रेटेड क्षमता (पीआरसी) ~ 30.00 एमटीपीए है और उनमें ~2,194.10 एमटी का भूवैज्ञानिक भंडार है। इन खदानों से ~ पीआरसी के आधार पर गणना किए गए 2,991.20 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व हासिल होने की उम्मीद है और ये खदानें 4,500 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश आकर्षित करेंगी। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 40,560 लोगों को रोजगार मिलेगा।

तीन कोयला खदानों, जिनके लिए आज आदेश जारी किए गए, समेत अब तक ~202.50 एमटीपीए की संचयी पीआरसी के साथ कुल 95 कोयला खदानों के लिए निहित/आवंटन आदेश जारी किए जा चुके हैं। इसके परिणामस्वरूप ~ इन खदानों की पीआरसी के आधार पर गणना किए गए 29,516.84 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व हासिल होगा और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 2,73,773 लोगों के लिए रोजगार सृजित होगा।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

11 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

12 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

12 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

13 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

13 घंटे ago