बिज़नेस

कोयला मंत्रालय ने कोयला आयात निगरानी प्रणाली (CIMS) पोर्टल के लिए पंजीकरण शुल्क को तर्कसंगत किया

कोयला मंत्रालय ने कोयला आयात निगरानी में पारदर्शिता और दक्षता को मजबूत करने के लिए एक अहम चरण के रूप में, कोयला आयात निगरानी प्रणाली (सीआईएमएस) को लागू किया है। कोयला आयात प्रतिस्थापन में वास्तविक समय की निगरानी और सूचित निर्णय लेने को सक्षम करके, यह पहल आत्मनिर्भर भारत सुनिश्चित करने के सरकार के दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण चरण है।

कोयला आयात की रिपोर्टिंग को कारगर बनाने, प्रभावी नीति निर्माण और क्षेत्रीय विश्लेषण के लिए समय पर और सटीक डेटा सुनिश्चित करने के लिए सीआईएमएस, डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म को विकसित किया गया है। कोयला आयातकों को अब भारत में पत्तनों पर माल के आने से पहले या उससे पहले (सीआईएमएस) पोर्टल पर अपने माल का विवरण दर्ज करना होगा।

व्यापार में सुगमता को प्रोत्साहन देने तथा आयात निगरानी प्लेटफार्मों में एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए, कोयला मंत्रालय ने सीआईएमएस पोर्टल के पंजीकरण शुल्क को तर्कसंगत बना दिया है।

15 अप्रैल, 2025 से पंजीकरण शुल्क संशोधन के बाद प्रति खेप 500 रुपये की एक समान दर से प्रभावी होगा। यह पहले के शुल्क ढांचे का स्थान लेता है, जो प्रति खेप 500 रुपये से लेकर 1,00,000 रुपये तक था, और पंजीकरण शुल्क को युक्तिसंगत बनाने से सीआईएमएस को इस्पात आयात निगरानी प्रणाली (एसआईएमएस), अलौह आयात निगरानी प्रणाली (एनएफआईएमएस) और कागज आयात निगरानी प्रणाली (पीआईएमएस) जैसी समान आयात निगरानी प्रणालियों के साथ युक्तिसंगत किया गया है। यह सभी एक समान शुल्क मॉडल के अंतर्गत कार्य करती हैं।

आयातकों को सीआईएमएस पोर्टल से एक स्वचालित पंजीकरण संख्या प्राप्त करनी होगी, जिसे सीमा शुल्क निकासी के समय बिल ऑफ एंट्री में उल्लेखित किया जाना होगा। भारत की बढ़ती औद्योगिक और ऊर्जा आवश्यकताओं को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापार को सुविधाजनक बनाने, पारदर्शिता बढ़ाने और नियामक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए कोयला मंत्रालय निरंतर प्रतिबद्ध है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की। बातचीत के…

12 घंटे ago

NHRC ने मध्य प्रदेश के इंदौर में सीवर चैंबर में दो नगर निगम सफाई कर्मचारियों की कथित मौत का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 मार्च 2026 को सीवर…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में रायसीना संवाद के 11वें संस्करण का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में रायसीना संवाद के 11वें संस्करण का शुभारंभ…

12 घंटे ago

नीति आयोग और यूनिसेफ इंडिया ने आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में पोषण और स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर करने के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए

पोषण और स्वास्थ्य परिणामों में सुधार के लिए सहयोगात्मक प्रयासों को मजबूत करने की दिशा…

13 घंटे ago

फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से…

13 घंटे ago

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने विश्व की पहली फ्रेंचाइजी आधारित “साइक्लिंग लीग ऑफ इंडिया” के लोगो का अनावरण किया

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज भारत की अग्रणी खेल पहल, विश्व की…

13 घंटे ago