बिज़नेस

कोयला मंत्रालय ने दिसंबर 2024 में कोयला उत्पादन और वितरण में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की

कोयला मंत्रालय ने दिसंबर 2024 माह के दौरान समग्र कोयला उत्पादन और वितरण में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है जिससे देश के लिए ऊर्जा सुरक्षा प्राप्त करने की उसकी प्रतिबद्धता मजबूत हुई है।

दिसंबर 2024 के दौरान कुल कोयला उत्पादन 97.94 मिलियन टन (एमटी) तक पहुंच गया जो पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान दर्ज किए गए 92.98 एमटी उत्पादन से 5.33% की वृद्धि दर के साथ अधिक है। कैप्टिव और अन्य खदानों ने 18.95 एमटी का उत्पादन किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 14.62 एमटी की तुलना में 29.61% की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। दिसंबर 2024 तक संचयी कोयला उत्पादन में भी पर्याप्त वृद्धि देखी गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 726.29 एमटी (अनंतिम) तक पहुंच गया जबकि वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि के दौरान यह 684.45 एमटी था जो 6.11% की वृद्धि को दर्शाता है। यह ऊर्जा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मंत्रालय के अथक प्रयासों को दर्शाता है।

कोयला वितरण के मामले में दिसंबर 2024 के आंकड़े दिसंबर 2023 में 87.06 मीट्रिक टन की तुलना में बढ़कर 92.59 मीट्रिक टन हो गए जिससे 6.36% की वृद्धि दर हासिल हुई। कैप्टिव और अन्य खदानों से वितरण 18.13 मीट्रिक टन रहा जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 31.83% की वृद्धि दर्शाता है। इसके अतिरिक्त दिसंबर 2024 तक संचयी कोयला वितरण वित्त वर्ष 2024-25 में 750.75 मीट्रिक टन (अनंतिम) तक पहुंच गया, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 711.07 मीट्रिक टन था, जिससे 5.58% की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई।

कोयला मंत्रालय उत्पादन बढ़ाने, निर्बाध वितरण सुनिश्चित करने और देश की बढ़ती ऊर्जा मांगों को पूरा करने के उद्देश्य से पहलों का नेतृत्व करना जारी रखता है। कोयला उ

Editor

Recent Posts

प्रकाश पर्व दीपावली देश-विदेश में धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है

ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…

3 घंटे ago

पोलैंड के क्राकोव में एक व्यस्त बाजार में गोलीबारी में 6 लोगों की मौत, 15 घायल

पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…

3 घंटे ago

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी

रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…

3 घंटे ago

अमेरिका ने ईरान को हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए एक नए टास्क फोर्स का गठन किया

अमरीका ने ईरान को हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए एक नए टास्क फोर्स का…

4 घंटे ago

वायुसेना के मालवाहक विमान ने लद्दाख के 13 हजार 629 फीट ऊंचे न्योमा हवाई अड्डे पर सफल लैंडिंग की

वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्‍योमा…

18 घंटे ago

IRCTC ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…

18 घंटे ago