भारत

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की बारूदी सुरंग भेदने की क्षमता बढ़ाने के लिए टी-72/टी-90 टैंकों के लिए ट्रॉल असेंबली के 975 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) और इलेक्ट्रो न्यूमेटिक्स एंड हाइड्रोलिक्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के साथ टी-72/टी-90 टैंकों के लिए लगभग 975 करोड़ रुपये की लागत पर ट्रॉल असेंबली की खरीद के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इन अनुबंधों पर 21 अप्रैल, 2026 को नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हस्‍तक्षर किए गए।

टी-72/टी-90 टैंकों के लिए ट्रॉल असेंबली डीआरडीओ द्वारा विकसित एक महत्वपूर्ण उपकरण है जो भारतीय सेना की बारूदी सुरंगों को भेदने की क्षमता को बढ़ाएगा। इससे प्रॉक्सिमिटी मैग्नेटिक फ्यूज वाली एंटी-टैंक माइंस से भरे बारूदी सुरंग क्षेत्रों में वाहनों के लिए सुरक्षित मार्ग बनाने की अतिरिक्त क्षमता उत्पन्न होगी, जिससे भारतीय सेना की परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी।

एक बाई (भारतीय स्वदेशी डिजाइन, विकास और विनिर्माण) मामला होने के रूप में, यह खरीद भारत की रक्षा अवसंरचना के आधुनिकीकरण और स्वदेशी उद्योगों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आत्मनिर्भर भारत का गौरवशाली ध्वजवाहक बनेगा। इस परियोजना में कंपोनेंट के विनिर्माण के माध्यम से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) सेक्‍टर को प्रोत्साहित करने के जरिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन की अपार क्षमता है।

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

1 घंटा ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

1 घंटा ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

2 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

2 घंटे ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने राष्ट्रीय तटीय मिशन 2.0 के लिए दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में…

2 घंटे ago