रक्षा मंत्रालय ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। भारतीय नौसेना के युद्धपोतो के लिए ब्रह्मोस फायर कंट्रोल सिस्टम और लॉन्चर की खरीद के लिए बाय (इंडियन-आईडीडीएम) श्रेणी के अंतर्गत बीएपीएल लिमिटेड के साथ 6 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। 661.50 करोड़ रुपये के इस अनुबंध पर हस्ताक्षर के दौरान रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह भी उपस्थिति।
करीब 68 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री के साथ, यह परियोजना सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों सहित विभिन्न भारतीय उद्योगों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करती है। यह परियोजना तीन वर्षों की अवधि में रोजगार सृजित करेगी। यह भारत की समुद्री सुरक्षा संरचना और रक्षा क्षमताओं को भी मजबूत करती है और उन्नत सैन्य प्रौद्योगिकी के स्वदेशीकरण के निरंतर प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
नौसेना के विभिन्न अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों पर लगी ब्रह्मोस प्रणाली समुद्री हमले के लिए प्राथमिक सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल (एसएसएम) संचालन प्रणाली के मामले में भारतीय तकनीक का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। यह प्रणाली सुपरसोनिक गति पर सटीक निशाने के साथ विस्तारित रेंज के अंतर्गत ज़मीन और समुद्र दोनों दिशाओं से लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम है।
थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन – डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले ड्रॉप ज़ोन में से…
भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की…
बेल्जियम में जन्मे वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो वेधशाला में योगदान और खगोलीय स्रोतों…
विश्व बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष में भारत के सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी वृद्धि दर का…
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सरकार के मुखिया के रूप में…