केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस के विजन को आगे बढ़ाते हुए गृह मंत्रालय ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया है।
अमित शाह ने X पर एक पोस्ट में कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए गृह मंत्रालय ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया है। यह संगठन सीमापार हथियारों, विस्फोटकों और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है। इसके अलावा, यह युवाओं और छोटे-मोटे अपराधियों को आतंकवाद के लिए भड़काने का काम करता है। भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द के ताने-बाने को निशाना बनाते हुए इस सिंडिकेट ने नफरत भरी डिजिटल सामग्री भी प्रकाशित की है।”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्वदेशी वैज्ञानिक उपलब्धियों और…
राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाज़ा के पास रहने वाले नागरिकों के जीवन को आसान बनाने की…
भारतीय रेल ने केंद्रीकृत रोजगार सूचना (सीईएन) संख्या 08/2026 के तहत स्टेशन मास्टर भर्ती के…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने आज नई दिल्ली में लिकटेंस्टीन रियासत…
12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, जिसका उद्घाटन कल लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया था,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लिकटेंस्टाइन के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष युवराज एलोइस ने आज नई दिल्ली में…