insamachar

आज की ताजा खबर

Ministry of Home Affairs issued a notification announcing the immediate lifting of President Rule in Manipur
भारत मुख्य समाचार

गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को तत्काल प्रभाव से खत्म करने की घोषणा की

गृह मंत्रालय ने आज एक नोटिफिकेशन जारी कर मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को तत्काल प्रभाव से खत्म करने की घोषणा की है। राज्‍य में राष्ट्रपति शासन पिछले वर्ष 13 फरवरी को लागू किया गया था। गृह मंत्रालय द्वारा इस संबंध में एक राजपत्र अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मु ने पिछले वर्ष राज्‍यों से संबंधित संविधान के अनुच्छेद-356 के अंतर्गत जारी की गई राष्‍ट्रपति शासन की घोषणा को समाप्‍त कर दिया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *