भारत

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और अमेजन ने केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और शोभा करंदलाजे की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और अमेजन ने आज नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह भारत में आसानी से रोजगार प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल का लाभ उठाने की संयुक्त प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया।

डॉ. मांडविया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “एनसीएस पोर्टल विभिन्न क्षेत्रों और उद्योगों में रोजगार के अवसरों तक पहुंचने के लिए वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित हो रहा है। रोजगार पाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह पोर्टल एक गेम-चेंजर है, जो उन्हें रोजगार संबंधी विभिन्न प्रकार की सेवाएं एक ही छत के नीचे प्रदान करता है। अमेजन के साथ हमारी साझेदारी के माध्यम से, हम भारत के युवाओं के लिए रोजगार की पहुंच का विस्तार कर रहे हैं और उन्हें अपने लिए समुचित रोजगार खोजने के साथ-साथ अवसरों और पर्याप्त प्रगति वाले भविष्य का निर्माण करने के लिए सशक्त बना रहे हैं।”

नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के उन्नयन के बारे में चर्चा करते हुए, डॉ. मांडविया ने कहा, “हम एनसीएस पोर्टल को उन्नत करने की प्रक्रिया में हैं। एक उन्नत प्लेटफार्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नवीनतम तकनीकों का उपयोग करके रोजगार के इच्छुक लोगों, नियोक्ताओं और हितधारकों के लिए अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल इंटरफेस प्रदान करेगा।”

केंद्रीय मंत्री करंदलाजे ने कहा, “नेशनल करियर सर्विस पोर्टल – एक सशक्त पुल है, जिसमें भारत के विविध प्रतिभा पूल के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में अवसर हैं। यह पोर्टल जब अमेजन जैसे इकोसिस्टम से जुड़ा होगा तो कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा, और व्यक्तियों को सशक्त बनाने के साथ ही आर्थिक विकास और रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा। एनसीएस जैसे केंद्रीकृत प्लेटफार्म के साथ जोड़े जाने से रोजगार प्राप्ति का खर्च और समय कम हो जाएगा और सत्यापित पेशेवरों की भर्ती सुव्यवस्थित होगी। यह आर्थिक समावेशन के लिए एक रास्ता है।”

समझौता ज्ञापन के मुख्य बिंदु

समझौता ज्ञापन शुरू में दो साल की अवधि के लिए निर्धारित किया गया है। इस समझौते के तहत, अमेजन और अमेजन के लिए भर्ती करने वाली इसकी थर्ड पार्टी स्टाफिंग एजेंसियां ​​नियमित रूप से एनसीएस पोर्टल पर रोजगार संबंधी रिक्तियों को पोस्ट करेंगी और इसके माध्यम से भर्ती करेंगी। इस सहयोग के तहत, मॉडल करियर सेंटर (एमसीसी) में जॉब फेयर का आयोजन भी शामिल है, जहां के रोजगार के इच्छुक लोगों को अमेजन की भर्ती टीमों के साथ सीधे बातचीत करने का अवसर मिलेगा।

इस समझौता ज्ञापन का एक प्रमुख पहलू समावेशिता पर ध्यान केंद्रित करना है। यह साझेदारी प्राथमिकता पूर्वक महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देती है, ताकि रोजगार तक एकसमान पहुंच सुनिश्चित हो सके। इस संयुक्त पहल का उद्देश्य विविध पृष्ठभूमि के व्यक्तियों को सशक्त बनाकर अधिक समावेशी कार्यबल तैयार करना है।

एनसीएस पोर्टल से रोजगार प्राप्ति के इच्छुक लोगों को लाभ

एनसीएस पोर्टल के इस्तेमाल से रोजगार पाने के इच्छुक लोगों को अनेक प्रकार के अवसरों तक पहुंच कायम होगी। विशेष तौर पर, उनकी पहुंच अमेजन तक हो पाएगी, जो सबसे बड़ी वैश्विक ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक है। समझौता ज्ञापन रसद, प्रौद्योगिकी और ग्राहक सेवा जैसे क्षेत्रों में स्थानीय भर्ती की सुविधा प्रदान करता है। यह न केवल रोजगार प्रदान करता है, बल्कि एक प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ काम करके करियर में उन्नति के अवसर भी प्रदान करता है। यह समझौता इस बात को सुनिश्चित करता है कि भारत के विभिन्न हिस्सों से रोजगार प्राप्ति के इच्छुक लोगों को विभिन्न प्रकार प्रकार के रोजगार से जोड़ा जा सके और उनका उज्जवल भविष्य सुरक्षित हो सके।

अमेजन को लाभ

इस समझौते के माध्यम से, अमेजन और इसकी थर्ड पार्टी स्टाफिंग एजेंसियां ​​एनसीएस पोर्टल से महिलाओं और विकलांग व्यक्तियों सहित विविध प्रतिभा पूल का उपयोग करेंगी। मंत्रालय डेटाबेस के एकीकरण को सक्षम करके, एक कुशल प्रौद्योगिकी इंटरफेस के माध्यम से अमेजन को उम्मीदवारों तक आसान पहुंच प्रदान करके इसका समर्थन करेगा। इसके अलावा, मंत्रालय देश भर में नौकरी मेले आयोजित करने में अमेजन की सहायता करेगा। इससे संभावित कर्मचारियों के साथ संपर्क सुनिश्चित होगा। यह अमेजन को एक विविध और समावेशी कार्यबल को बढ़ावा देते हुए स्टाफिंग संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम करेगा।

एनसीएस पोर्टल: रोजगार सेवाओं में एक बड़ा बदलाव

जुलाई 2015 से चालू राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल रोजगार परिदृश्य में एक परिवर्तनकारी मंच रहा है। श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा प्रबंधित, यह रोजगार की खोज, करियर संबंधी परामर्श, पेशेवर मार्गदर्शन और कौशल विकास के संसाधनों सहित कई तरह की सेवाएं प्रदान करता है। यह पोर्टल रोजगार प्राप्ति के इच्छुक लोगों, नियोक्ताओं और शैक्षणिक संस्थानों सहित लाखों उपयोगकर्ताओं को अपनी सेवाएं प्रदान करता है।

इस वर्ष, एनसीएस पोर्टल ने एक ही दिन में 2 मिलियन सक्रिय रिक्तियों का मील का पत्थर पार कर लिया, जिसमें पोर्टल पर औसतन 15-18 लाख रोजगार के अवसर सूचीबद्ध हैं। वर्तमान में, इस प्लेटफार्म पर 60 लाख से अधिक सक्रिय रोजगार के इच्छुक लोगों और 33.50 लाख सक्रिय नियोक्ता हैं, जो इसे प्रतिभा और अवसरों के बीच की खाई को पाटने में एक महत्वपूर्ण उपकरण बनाता है।

28 राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के रोजगार पोर्टल और कई निजी रोजगार पोर्टल के साथ एकीकृत, एनसीएस पोर्टल अपने डेटाबेस को समृद्ध करना और रोजगार पाने के इच्छुक लोगों को समुचित रोजगार से निरंतर जोड़ता है। रोजगार सुलभता और करियर विकास में इसके योगदान ने इसे भारत के कार्यबल के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन बना दिया है।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।…

10 घंटे ago

भारत ने यूएन में अपने ‘परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल न करने’ के संकल्प पर जोर दिया

भारत ने परमाणु हथियारों का पहला प्रयोग न करने और गैर-परमाणु हथियार संपन्न देशों के…

10 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने UAE के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला बिन ज़ायद अल नाहयान से मुलाकात की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात-यूएई के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने SCO के सदस्य देशों से आतंकवाद के पूरे तंत्र को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से आतंकवाद के…

10 घंटे ago

WWF-इंडिया EIACP ने 20 अक्टूबर से 8 नवंबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी ग्रीन दिवाली अभियान शुरू किया, नागरिकों से पटाखे-मुक्त दिवाली मनाने की अपील की

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ -इंडिया के प्रोग्राम सेंटर…

10 घंटे ago

70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा

70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा। भारतीय संविधान के शिल्पकार…

17 घंटे ago