भारत

खान मंत्रालय ने 2025 तक देश में तपेदिक के उन्मूलन की दिशा में सहयोग करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

खान मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय टीबी प्रभाग ने आज नई दिल्ली में क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में सहयोगात्मक और समन्वित कार्रवाई के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

इस समझौता ज्ञापन पर खान मंत्रालय की संयुक्त सचिव फरीदा एम. नाइक और भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार डॉ. के.के. त्रिपाठी ने दोनों मंत्रालयों के अधिकारियों की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए। खान मंत्रालय के सभी क्षेत्रीय कार्यालय, सीपीएसई और संबद्ध/अधीनस्थ कार्यालय वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। 2025 तक भारत में क्षय रोग (टीबी) के उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए यह समझौता ज्ञापन अंतर-मंत्रालयी सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देगा।

इस साझेदारी का उद्देश्य राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत वेबिनार और अन्य जागरूकता-निर्माण पहलों जैसे सहयोगात्मक क्षेत्रीय कार्यों के लिए सीपीएसई, संबद्ध कार्यालयों, अधीनस्थ कार्यालयों और खान मंत्रालय के स्वायत्त निकायों को शामिल करना है। यह कोशिश जमीनी स्तर पर टीबी उन्मूलन के विशेष अभियानों के लिए पीएसयू के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की क्षमता निर्माण में भी मदद करेगी।

Editor

Recent Posts

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

3 घंटे ago

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान…

3 घंटे ago

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को रूपांतरित करने के लिए शुरू की गई पीएम-सेतु योजना का एक वर्ष पूरा

पीएम-सेतु योजना का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना के अंतर्गत उन्नत…

3 घंटे ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को वन्य क्षेत्र में छोड़ा

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश को 3,600 करोड़ रुपए की लागत से 3 लाख पक्के आवासों की बड़ी सौगात सौंपी

आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय मंत्री…

3 घंटे ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित को भारत, इस्राएल और पूरी दुनिया का नायक बताया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बे‍न्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

9 घंटे ago