भारत

पर्यटन मंत्रालय ने अतुल्‍य भारत ब्रांड के अंतर्गत भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए एयर इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित अतुल्‍य भारत ब्रांड के अंतर्गत भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देना है।

यह समझौता कल नई दिल्ली में पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में हुआ। इस सहयोग का लक्ष्य एयर इंडिया के व्यापक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के साथ–साथ मंत्रालय की पर्यटन स्थल प्रचार पहलों का लाभ उठाकर भारत की वैश्विक पर्यटन क्षमता को बढ़ाना है। संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि यह साझेदारी एयर इंडिया के व्यापक वैश्विक नेटवर्क और भारत के विविध पर्यटन विकल्पों का लाभ उठाकर प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में देश की उपस्थिति को मजबूत करेगी।

उन्होंने कहा कि इस सहयोग के अंतर्गत संयुक्त गंतव्य अभियान और स्टॉपओवर पर्यटन को बढ़ावा देने सहित विजिट इंडिया पास जैसी पहलों पर विचार किया जाएगा। समझौते के अंतर्गत मंत्रालय और एयर इंडिया डिजिटल और ऑफलाइन प्लेटफार्म पर संयुक्त प्रचार अभियान, सह–ब्रांडेड डेस्टिनेशन मार्केटिंग और पर्यटन संबंधी कहानियों का संचालन करेंगे।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित स्तंभ पर दीप प्रज्वलित किया गया

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद आज शाम 5 बजे मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर…

21 मिनट ago

भारतीय रेलवे ने सिवोक-रंगपो नई रेल लाइन परियोजना की 5.3 किलोमीटर लंबी सुरंग नंबर 10 में एक बड़ी सफलता हासिल की

भारतीय रेलवे ने 27 नवंबर 2026 को सिवोक-रंगपो नई रेल लाइन परियोजना में एक बड़ी…

24 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और जयंत चौधरी ने हरिद्वार में ‘नव्या 2.0′ का शुभारंभ किया

महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र…

25 मिनट ago

जूट आयुक्त ने जूट बेलरों, स्टॉकिस्टों, व्यापारियों और जूट मिलों के लिए कच्चे जूट पर स्टॉक सीमा लगाई

जूट आयुक्त, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार ने 27 नवंबर 2026 को एक आदेश जारी किया…

3 घंटे ago