बिज़नेस

पर्यटन मंत्रालय ने भारत को वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए इंडिगो के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस रणनीतिक, गैर-अनन्य तथा गैर-वित्तीय सहयोग का उद्देश्य भारत को एक पसंदीदा वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में बढ़ावा देना है।

यह समझौता ज्ञापन (एमओयू) केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में आदान-प्रदान किया गया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्रालय के सचिव भुवनेश कुमार, अपर सचिव एवं महानिदेशक (पर्यटन) सुमन बिल्ला, संयुक्त सचिव हरिकिशोर एस तथा पर्यटन मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इंडिगो की ओर से मुख्य डिजिटल एवं सूचना अधिकारी नीतन चोपड़ा, क्रिएटिव डायरेक्टर वी. सुनील तथा इंडिगो के अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह साझेदारी मंत्रालय के प्रमुख ‘इन्क्रेडिबल इंडिया’ ब्रांड को इंडिगो के व्यापक घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के साथ जोड़कर भारत के पर्यटन संवर्धन को और सुदृढ़ करेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सहयोगात्मक पहल भारत के पर्यटन संदेश को व्यापक जनसमूह तक पहुँचाने में सहायता करेगी तथा विश्व के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में भारत की स्थिति को और सुदृढ़ करेगी।

समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अंतर्गत पर्यटन मंत्रालय और इंडिगो संयुक्त रूप से “इन्क्रेडिबल इंडिया बाय इंडिगो” शीर्षक से एक वैश्विक संचार अभियान संचालित करेंगे। इस अभियान के माध्यम से भारत की समृद्ध एवं विविध पर्यटन विशेषताओं, जिनमें सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक परिदृश्य, आध्यात्मिक पर्यटन स्थल, वेलनेस, साहसिक पर्यटन, वन्यजीव पर्यटन तथा अन्य अनुभवात्मक पर्यटन उत्पाद शामिल हैं, को प्रदर्शित किया जाएगा।

इस अभियान का प्रचार-प्रसार डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया, हवाई अड्डा ब्रांडिंग, उड़ान के दौरान उपलब्ध प्लेटफॉर्मों, सोशल मीडिया, अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनियों तथा अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए किया जाएगा। पर्यटन मंत्रालय ‘इन्क्रेडिबल इंडिया’ ब्रांड संबंधी सामग्री एवं प्रचार सामग्री उपलब्ध कराएगा तथा अभियान की गतिविधियों के समर्थन के लिए, जहां भी संभव होगा, संबंधित हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित करेगा।

इंडिगो विभिन्न पर्यटन स्थलों पर केंद्रित सामग्री तैयार करेगा तथा अपने ग्राहक सहभागिता मंचों के माध्यम से भारत के पर्यटन संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार करेगा। इस सहयोग के अंतर्गत पर्यटन संवर्धन संबंधी पहलों, पर्यटन स्थलों पर केंद्रित अभियानों तथा अन्य परस्पर सहमत गतिविधियों में संयुक्त भागीदारी भी की जाएगी, ताकि प्रमुख घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारत के पर्यटन आकर्षणों की दृश्यता बढ़ाई जा सके।

यह समझौता ज्ञापन (एमओयू) प्रारंभिक रूप से दो वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा। यह साझेदारी भारत की पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देने, अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के आगमन में वृद्धि करने तथा भारत को एक अग्रणी वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिए पर्यटन मंत्रालय और इंडिगो की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Editor

Recent Posts

ईरान ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को दी चेतावनी

ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की…

11 घंटे ago

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता

भारत ने गॉल में आज दो मैचों की क्रिकेट टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में…

13 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक के बाद, परीक्षा सुधार पर राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए सरकार से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने भविष्य में प्रश्नपत्र लीक जैसे मामले रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी…

13 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों को कवर करने वाली चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज…

13 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार में एनएच-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा खंड को चार- लेन मानक में उन्‍नयन करने की स्‍वीकृति दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज बिहार में…

13 घंटे ago