insamachar

आज की ताजा खबर

Missile attacks by Iran on Qatar Ras Laffan Industrial City have further escalated diplomatic tensions between the two countries.
अंतर्राष्ट्रीय

कतर के रास लफ्फान औद्योगिक शहर पर ईरान द्वारा मिसाइल हमले, दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव और बढ़ा

कतर के रास लफ्फान औद्योगिक शहर पर कल ईरान द्वारा मिसाइल हमले किए, जिससे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव और बढ़ गया है। कतर की सरकारी तेल कंपनी, कतर एनर्जी ने एक बयान में कहा है कि व्‍यापक नुकसान होने के कारण आग को काबू में करने के लिए आपात प्रतिक्रिया टीमें तत्‍काल तैनात की गई हैं। कम्‍पनी ने बताया कि सभी कर्मचारी सुरक्षित है और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

इस बीच, कतर के विदेश मंत्रालय ने ईरान के राजनयिकों, सैनिकों और सुरक्षा अधिकारियों और उनके कर्मचारियों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। मंत्रालय ने एक आधिकारिक वक्‍तव्‍य में कहा है कि ईरान के कर्मचारियों के साथ दूतावास में तैनात सैन्‍य अधिकारी तथा सुरक्षा अधिकारी दोनों को कतर अवांछित व्‍यक्ति मानता है और कतर उनसे अधिकतम 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आग्रह करता है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *