खेल

मिशन ओलंपिक सेल ने पेरिस जाने वाले एथलीटों और पैरा-एथलीटों के उपकरणों के लिए अनेक प्रस्तावों को मंजूरी दी

खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों और पैरालंपिक खेलों की तैयारियों में एथलीटों और पैरा-एथलीटों को सहयोग देने के उद्देश्य से अनेक प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

अपनी बैठक में, एमओसी ने 16 से 20 जुलाई तक थाईलैंड में निर्धारित आईटीटीएफ पैरा टेबल टेनिस एशिया प्रशिक्षण शिविर 2024 में भाग लेने के लिए पैरालंपिक टेबल टेनिस पदक विजेता भावना पटेल के वित्तीय सहायता के अनुरोध को मंजूरी दे दी। इसमें उनके कोच और एस्कॉर्ट के लिए प्रावधान शामिल हैं।

पैरा-शूटर मनीष नरवाल, रुद्राक्ष खंडेलवाल, रुबीना फ्रांसिस और श्रीहर्ष आर देवरेड्डी को एमओसी द्वारा विशेष खेल शूटिंग उपकरणों की मंजूरी दी गई है। विशेष रूप से, श्रीहर्ष को एक एयर राइफल, रुबीना को एक मोरिनी पिस्टल मिलेगी, और पैरा-एथलीट संदीप चौधरी को दो जेवलिन (वल्लाह 800 ग्राम मीडियम एनएक्सबी और डायना कार्बन 600 ग्राम) की खरीद के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।

एमओसी ने तीरंदाज अंकिता भक्त, दीपिका कुमारी और पैरा-तीरंदाज शीतल देवी और राकेश कुमार के लिए तीरंदाजी उपकरणों की खरीद के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान की।

इसके अलावा, एमओसी ने जूडोका तूलिका मान और उनके कोच को 25 जुलाई तक स्पेन के वालेंसिया जूडो हाई परफॉरमेंस सेंटर में प्रशिक्षण के लिए सहायता प्रदान करने को मंजूरी दी है।

टेबल टेनिस खिलाड़ी मानुष शाह के दक्षिण कोरिया के ग्योंगगी डो में कोरियाई कोच ताएजुन किम के अधीन प्रशिक्षण के लिए वित्तीय सहायता और शारीरिक फिटनेस उपकरण खरीदने के अनुरोध को भी मंजूरी दे दी गई है।

एमओसी ने एथलीट सूरज पंवार, विकास सिंह और अंकिता ध्यानी और तैराक धीनिधि देसिंघु को टॉप्स कोर ग्रुप में शामिल करने को भी मंजूरी दे दी है, जबकि एथलीट जेसविन एल्ड्रिन, प्रवीण चित्रवेल, आकाशदीप सिंह और परमजीत सिंह को टॉप्स डेवलपमेंट से कोर ग्रुप में पदोन्नत किया गया है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी आज फिलीपींस की राजधानी मनीला में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज फिलीपींस की राजधानी मनीला में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग…

2 घंटे ago

चक्रवाती तूफान अकवान के शुक्रवार को नेल्लोर और तुनी के बीच आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का…

2 घंटे ago

उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ वार्षिक चार धाम यात्रा संपन्‍न

उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा का समापन कल बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल…

2 घंटे ago

भारत को फिर से अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ-आईटीयू परिषद का सदस्य चुना गया

भारत को फिर से अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ-आईटीयू परिषद का सदस्य चुना गया है। कतर की…

2 घंटे ago

भारत और थाईलैंड ने नोंथाबुरी में आयोजित 14वीं संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-थाईलैंड संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की 14वीं बैठक 16 नवंबर 2026 को थाईलैंड के नोंथाबुरी…

2 घंटे ago

भारत-बेलारूस अंतर-सरकारी आयोग का 12वां सत्र नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत-बेलारूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग का 12वां सत्र 16…

2 घंटे ago