बिज़नेस

MNRE ने रूफटॉप सोलर और वितरित अक्षय ऊर्जा नवाचारों में तेजी लाने के लिए 2.3 करोड़ रुपये की अभिनव परियोजनाएं स्टार्ट-अप चैलेंज शुरू किया

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई), भारत सरकार ने अटल अक्षय ऊर्जा भवन, नई दिल्ली में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यबल के लिए कौशल विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान रूफटॉप सोलर (आरटीएस) और वितरित नवीकरणीय ऊर्जा (डीआरई) प्रौद्योगिकियों पर अभिनव परियोजनाएं स्टार्ट-अप चैलेंज का शुभारंभ किया।

इस अनूठे राष्ट्रीय अभिनव चैलेंज का उद्देश्य भारत के रूफटॉप सोलर और वितरित ऊर्जा तंत्र के लिए सफल समाधानों की पहचान करना और उनका समर्थन करना है। इसे एमएनआरई के तत्वावधान में राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (एनआईएसई) के सहयोग से और स्टार्टअप इंडिया, डीपीआईआईटी के समन्वय से क्रियान्वित किया जा रहा है।

चैलेंज के बारे में

स्टार्ट-अप चैलेंज भारत में नवप्रवर्तकों और स्टार्टअप्स से आवेदन आमंत्रित करता है। यह नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने को बढ़ावा देने के लिए चार प्रमुख श्रेणियों पर केंद्रित है:

  1. वहनीयता – नवीन वित्तपोषण, मॉड्यूलर प्रणालियों और प्रवाहमान आर्थिक रणनीतियों का उपयोग करके निम्न और मध्यम आय वाले परिवारों के लिए छत पर सौर ऊर्जा को वहनीय बनाना।
  2. लचीलापन – सौर बुनियादी ढांचे विशेष रूप से अतिसंवेदनशील और दूरदराज के क्षेत्रों में जलवायु लचीलापन, ग्रिड स्थिरता और साइबर सुरक्षा को बढ़ाना।
  3. समावेशिता – सामुदायिक सौर, वर्चुअल नेट मीटरिंग और समावेशी वित्तपोषण मॉडल के माध्यम से वंचित समुदायों तक पहुंच का विस्तार करना।
  4. पर्यावरणीय स्थिरता – सौर पैनल पुनर्चक्रण, भूमि-तटस्थ सौर परिनियोजन और हाइब्रिड स्वच्छ ऊर्जा मॉडल जैसी पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देना।

यह चुनौती ग्रीन टेक, आईओटी, एआई, ब्लॉकचेन, निर्माण, ऊर्जा हार्डवेयर, फिनटेक और अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में स्टार्टअप्स का स्वागत करती है।

प्रोत्साहन और समर्थन

चयनित नवप्रर्वतक कुल 2.3 करोड़ रुपये के पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसमें प्रथम पुरस्कार में 1 करोड़ रुपये, दूसरे पुरस्कार में 50 लाख रुपये, तीसरे पुरस्कार में 30 लाख रुपये और 5 लाख रुपये के 10 सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। विजेताओं को एमएनआरई और एनआईएसई द्वारा सुविधा प्रदान की गई इनक्यूबेशन सहायता, प्रायोगिक तौर पर कार्यान्वयन के अवसर और डोमेन विशेषज्ञों और निवेशकों से मार्गदर्शन भी मिलेगा।

चैलेंज की तिथियां:

  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 20 अगस्त 2025
  • परिणाम की घोषणा: 10 सितंबर 2025
Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

11 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

12 घंटे ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

12 घंटे ago

पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से अलग फ्रांस, कनाडा, सऊदी अरब और दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की…

14 घंटे ago

जापान एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 15 स्‍वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्‍य सहित कुल 75 पदक जीते

जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…

14 घंटे ago