मॉयल ने अगस्त 2025 में 1.45 लाख टन का अपना अब तक का सर्वाधिक उत्पादन हासिल करके अपने प्रदर्शन की गति को बनाए रखा है। पिछले वर्ष की इसी अवधि (सीपीएलवाई) की तुलना में 17 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई।
कंपनी ने बिक्री के मोर्चे पर अगस्त 2025 में 1.13 लाख टन की बिक्री के साथ मजबूत प्रदर्शन किया। यह वर्ष-दर-वर्ष 25.6 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त अप्रैल-अगस्त 2025 के दौरान, मॉयल ने 7.92 लाख टन उत्पादन (9.3 प्रतिशत वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि) और 50,621 मीटर अन्वेषणात्मक ड्रिलिंग (8.6 प्रतिशत वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि) के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
मॉयल के सीएमडी श्री अजीत कुमार सक्सेना ने इस रिकॉर्ड प्रदर्शन के लिए टीम को बधाई दी और चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति में भी उत्पादन और बिक्री में वृद्धि हासिल करने के लिए उनके अथक प्रयासों की सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्व-गणना पूरी कर ली, जो वर्ष 2027 की जनगणना के…
रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…
वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…
देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…
भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…