बिज़नेस

मॉयल ने 17 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के साथ अगस्त माह में अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज किया

मॉयल ने अगस्त 2025 में 1.45 लाख टन का अपना अब तक का सर्वाधिक उत्पादन हासिल करके अपने प्रदर्शन की गति को बनाए रखा है। पिछले वर्ष की इसी अवधि (सीपीएलवाई) की तुलना में 17 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई।

कंपनी ने बिक्री के मोर्चे पर अगस्त 2025 में 1.13 लाख टन की बिक्री के साथ मजबूत प्रदर्शन किया। यह वर्ष-दर-वर्ष 25.6 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। इसके अतिरिक्‍त अप्रैल-अगस्त 2025 के दौरान, मॉयल ने 7.92 लाख टन उत्पादन (9.3 प्रतिशत वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि) और 50,621 मीटर अन्वेषणात्मक ड्रिलिंग (8.6 प्रतिशत वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि) के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

मॉयल के सीएमडी श्री अजीत कुमार सक्सेना ने इस रिकॉर्ड प्रदर्शन के लिए टीम को बधाई दी और चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति में भी उत्पादन और बिक्री में वृद्धि हासिल करने के लिए उनके अथक प्रयासों की सराहना की।

Editor

Recent Posts

ट्रंप प्रशासन ने आठ प्रमुख प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग कंपनियों के लिए ग्रीन कार्ड प्रक्रिया पर रोक लगा दी

अमरीका में ट्रंप प्रशासन ने आठ प्रमुख प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग कंपनियों के लिए ग्रीन कार्ड…

4 घंटे ago

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनावों की मतगणना जारी

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा तथा असम की एक लोकसभा सीट पर…

5 घंटे ago

भारत–वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20 क्रिकेट मैच आज शाम रांची में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-ट्वेंटी क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मैच आज…

5 घंटे ago

NTA ने UGC NET दिसंबर 2026 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू किया

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया…

5 घंटे ago

सरकार ने गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय की, कीमतों में 70 प्रतिशत तक की कमी होगी

सरकार ने गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं की आपूर्ति और बिक्री पर लगाए जाने वाले मार्जिन…

5 घंटे ago

हुती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर किए हमले, भारत ने नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया

हूती विद्रोहियों ने कल सऊदी अरब पर नए मिसाइल हमले करने का दावा किया। इन…

5 घंटे ago