दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में सक्रिय हो गया है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तरी अरब सागर के शेष हिस्सों में भी आगे बढ़ चुका है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से तेज बारिश जारी है।
दिल्लीवासियों की सुबह मूसलाधार बारिश और आंधी के साथ हुई। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने हरियाणा सहित राष्ट्रीय राजधानी में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था।
मौसम विभाग ने उत्तरखंड के कई जगहों पर मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक–रुक कर बारिश का दौर जारी है। बारिश और भूस्खलन से पर्वतीय जिलों में कुछ राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों और ग्रामीण क्षेत्रों के सम्पर्क मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है। बंद सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। आपदा प्रबंधन व पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने संबंधित विभागों को किसी भी संभावित आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए चौबीस घंटे सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का गंभीरता से पालन करने की अपील की है।
केरलम के अधिकांश हिस्सों में आज बारिश की तीव्रता कम हो गई है। उत्तरी केरल के पांच जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। ये जिले कल रेड और ऑरेंज अलर्ट पर थे। वायनाड में 5 से 15 मिमी तक मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जहां मंगलवार को भूस्खलन हुआ था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज बिहार में…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दिल्ली के मुनीरका इलाके में मणिपुर के दो लोगों पर…
भारतीय सूचना सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के एक ग्रुप ने आज…
भारत ने ब्रिक्स की अपनी अध्यक्षता में 17 अगस्त 2026 को आठवें ब्रिक्स युवा ऊर्जा…
इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने चालू वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था के लिए सकल…