भारत

महाराष्ट्र में मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ गया

महाराष्ट्र में मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया है। मुंबई और आसपास के उपनगरों में आज लगातार तीसरे दिन भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के बाकी हिस्सों, मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों और मध्य व पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में आगे बढ़ गया है। आज पुणे जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों में मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, पुणे, रायगढ़ और रत्नागिरी के घाट इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बड़ी प्रतीक्षा के बाद आई इस बारिश से नागरिकों को राहत मिली है। अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में बारिश होने से किसान बुआई का काम शुरू कर सकेंगे। कृषि विभाग ने किसानों को ज़रूरी मात्रा में बारिश होने तक बुवाई में जल्दबाजी न करने की सलाह दी हे।

मौसम विभाग ने आज पूर्वोत्‍तर और पश्चिम बंगाल के तराई वाले कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, ओडिशा और तेलंगाना में भी कल तक तेज बारिश हो सकती है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में आज गरज के साथ वर्षा और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

Editor

Recent Posts

सर्बानंद सोनोवाल ने पारादीप पत्तन पर ₹427.80 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…

2 दिन ago

सरकार ने वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और घरेलू स्तर पर मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए 62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना की घोषणा की

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…

2 दिन ago

ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों ने जयपुर घोषणापत्र को पारित किया

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…

2 दिन ago

CCI ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन और एग्रो इनपुट वेलफेयर एसोसिएशन पर मौद्रिक और गैर-मौद्रिक प्रतिबंध लगाए

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…

2 दिन ago