भारत

मानसून के आगे बढ़ने की गति धीमी, भारत के पूर्वी और उत्तरी इलाके फिर से लू की चपेट में

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, बिहार बिहार उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से भीषण लू की चपेट में रहे और कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की धीमी गति के कारण तत्काल राहत की कोई संभावना नहीं है।

देश में बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बिहार के बक्सर में 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.9 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले दो सप्ताह के लिए अपने विस्तारित पूर्वानुमान में कहा कि इस मानसून ऋतु के पहले 12 दिनों में देशभर में हुई कुल बारिश सामान्य से चार प्रतिशत कम रही तथा उत्तर-पश्चिम भारत में 53 प्रतिशत कम बारिश हुई।

दूसरी ओर, दक्षिणी भारत में एक से 12 जून की अवधि के दौरान सामान्य से 60 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। मौसम विभाग ने कहा कि 19 जून के करीब दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, एक मार्च से नौ जून के बीच ओडिशा में 27 दिन लू चली, जो देश में सबसे अधिक है। इसके बाद पश्चिम राजस्थान (23), पश्चिम बंगाल (21), हरियाणा-दिल्ली-पश्चिम उत्तर प्रदेश (20), पश्चिम मध्य प्रदेश (19), गुजरात और पूर्वी राजस्थान (17-17) का स्थान है।

Editor

Recent Posts

पीएम मोदी ने फिर से स्‍वदेशी वस्‍तुओं को अपनाने, सोने की अनावश्‍यक खरीद और विदेश में विवाह आयोजन से बचने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक बार पुन: लोगों से स्‍वदेशी वस्‍तुओं को अपनाने, सोने की…

1 घंटा ago

अमेरिका ने ईरान में आईआरजीसी के ठिकानों पर फिर से हमले किए

अमरीका ने ईरान में इस्‍लामिक रेवोल्‍युशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) को निशाना बना कर नए सिरे…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में आयोजित 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में 31 अगस्त से 1 सितंबर, 2026…

1 घंटा ago

सीसीआई ने किड्स क्लिनिक इंडिया लिमिटेड (KCIL) द्वारा अपोलो फर्टिलिटी सेंटर (AFCPL) और अपोलो स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स (ASHPL) की शत-प्रतिशत तक इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने किड्स क्लिनिक इंडिया लिमिटेड (केसीआईएल) द्वारा अपोलो फर्टिलिटी सेंटर प्राइवेट…

1 घंटा ago

सीसीआई ने टीपीजी निकोबार एसजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा असीम इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने टीपीजी निकोबार एसजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा असीम इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड…

1 घंटा ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 राज्यों को कृषि विकास के लिए 1,183 करोड़ रु. से अधिक की दूसरी ‘मदर सैंक्शन’ जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर और समृद्ध किसान' के विजन को धरातल पर तेजी से…

15 घंटे ago