insamachar

आज की ताजा खबर

rain Himachal Pradesh
भारत मौसम

हिमाचल प्रदेश में अधिकांश भागों में मॉनसून की वर्षा जारी रहने से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त

हिमाचल प्रदेश से अधिकांश भागों में मॉनसून की वर्षा जारी रहने से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त है। हिमाचल प्रदेश में चम्बा जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की बलोठ पंचायत में भूस्खलन के चलते लगभग एक दर्जन गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है। प्रदेश में इस मानसून सीजन में भारी वर्षा व भूस्खलन से अब तक लोगों के 1692 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि 1753 करोड़ रुपये की सार्वजनिक सम्पति का भी नुकसान हुआ है। प्रदेश में एक राष्ट्रीय उच्च मार्ग सहित 2 सौ 65 सडकें यातायात के लिए अभी भी अवरुद्ध है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *