भारत

जुलाई 2024 के महीने के लिए वर्षा और तापमान का मासिक पूर्वानुमान

भारत में वर्षा – पूरे देश में जुलाई 2024 के दौरान मासिक वर्षा सामान्य से अधिक (एलपीए का 106 प्रतिशत से अधिक) रहने की संभावना है। जुलाई के दौरान, देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। इसमें पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्से और उत्तर-पश्चिम, पूर्व और दक्षिण-पूर्व प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्से शामिल नहीं हैं, जहां सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।

भारत में सतही वायु तापमान – जुलाई 2024 के दौरान, देश के कई हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम के कुछ हिस्से और मध्य भारत के आस-पास के क्षेत्र और दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्से शामिल नहीं हैं, जहां सामान्य से कम न्यूनतम तापमान होने की संभावना है। पश्चिमी तट को छोड़कर उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। मध्य भारत, पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिमी तट के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहने की संभावना है।

समुद्र की सतह का तापमान (एसएसटी) – वर्तमान में भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर पर एल नीनो-दक्षिणी दोलन (ईएनएसओ) तटस्थ स्थितियां देखी जा रही हैं। भूमध्यरेखीय पश्चिमी और मध्य प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान (एसएसटी) औसत से अधिक है, और पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में औसत से कम है। नवीनतम मानसून मिशन जलवायु पूर्वानुमान प्रणाली (एमएमसीएफएस) संकेत देती है कि मानसून के मौसम के दूसरे भाग के दौरान ला नीना की स्थितियां विकसित होने की संभावना है।

वर्तमान में, हिंद महासागर पर तटस्थ हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) की स्थितियां व्याप्त हैं। नवीनतम जलवायु मॉडल पूर्वानुमान संकेत देते हैं कि मानसून के मौसम के दौरान तटस्थ आईओडी की स्थितियां जारी रहने की संभावना है।

भारत मौसमविज्ञान विभाग (आईएमडी) मौसम के दूसरे भाग (अगस्त + सितंबर 2024) के दौरान और जुलाई 2024 के अंत में अगस्त महीने के लिए वर्षा का पूर्वानुमान जारी करेगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल गुजरात के बनासकांठा में पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 24वीं…

8 घंटे ago

इंडिया पोस्ट और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने पैन-इंडिया केवाईसी सत्यापन सेवाओं का विस्तार करने के लिए अपनी साझेदारी को मजबूत किया

इंडिया पोस्ट (डाक विभाग) और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने देश भर में निवेशकों की पहुंच…

8 घंटे ago

एनएचआरसी ने कोलकाता में पुलिस द्वारा तीन लोगों की अर्धनग्न अवस्था में परेड करने की सूचना पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें पुलिस…

8 घंटे ago

आईएनएस त्रिशूल ने इटली के सिवितावेचिया में अपनी पोर्ट कॉल का समापन किया

भारतीय नौसेना के जहाज त्रिशूल ने भूमध्य सागर में अपनी मौजूदा परिचालन तैनाती के हिस्से…

11 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की महापरिषद की 93वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने तथा देश में…

12 घंटे ago

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ कमजोर होकर कम गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया

चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर निम्‍न दवाब में बदल गया है, लेकिन अगले 24 घंटे…

12 घंटे ago