भारत

MoPSW मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने वाणिज्यिक जहाजों पर बार-बार हो रहे हमलों की निंदा की; भारतीय नाविकों के लिए समुद्री सुरक्षा और कड़ी करने के निर्देश दिए

पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग (MoPSW) मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने वाणिज्यिक जहाजों पर बार-बार हो रहे हमलों की निंदा की है, खासकर उन हमलों की जिनमें भारतीय नाविक शामिल हैं। उन्होंने समुद्री सुरक्षा और बचाव के उपायों को मजबूत करने के लिए स्थिति की समीक्षा की। मंत्रालय इस समय होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में मौजूद नौ ऐसे जहाजों पर नजर रख रहा है, जो भारत के झंडे वाले हैं या जिनसे भारत के हित जुड़े हैं।

सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि हम दुनिया के विभिन्न हिस्सों में वाणिज्यिक जहाजों पर बार-बार होने वाले हमलों की कड़ी निंदा करते हैं, खासकर उन हमलों की जिनमें भारतीय नाविक शामिल हैं। इस तरह की घटनाएं नाविकों की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा पैदा करती हैं, समुद्री व्यापार में बाधा डालती हैं और वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं की स्थिरता को कमजोर करती हैं।

सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में आवाजाही की स्वतंत्रता और वाणिज्यिक जहाजों की निर्बाध आवाजाही, अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून के मूलभूत सिद्धांत हैं। समुद्री मार्गों को सुरक्षित और निरापद बनाए रखना न केवल वैश्विक व्यापार को निरंतर जारी रखने के लिए, बल्कि आर्थिक विकास, ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्रों की समृद्धि को बनाए रखने के लिए भी आवश्यक है।

सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुसार हमारे नाविकों की सुरक्षा को मुख्य उद्देश्य मानते हुए मैंने मैरीटाइम एडमिनिस्ट्रेशन के महानिदेशालय (डीजीएमए) और सभी संबंधित अधिकारियों को समुद्री सुरक्षा उपायों को और अधिक मजबूत करने का निर्देश दिया है।

इनमें उच्च-जोखिम वाले क्षेत्रों में गतिविधियों की बेहतर निगरानी, सुरक्षा सलाहों का समय पर प्रसार, शिपिंग कंपनियों और जहाज संचालकों के साथ नियमित संवाद तथा संभावित खतरों और एहतियाती उपायों के बारे में भारतीय नाविकों के बीच जागरूकता बढ़ाना शामिल होगा।

सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विदेश मंत्रालय (एमईए), भारतीय राजनयिक मिशनों, समुद्री क्षेत्र से जुड़े हितधारकों और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया है। सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि मैंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे विदेश मंत्रालय, भारतीय राजनयिक मिशनों, समुद्री क्षेत्र से जुड़े हितधारकों और संबंधित अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ करीबी तालमेल बनाए रखें, ताकि भारतीय ध्वज वाले जहाजों या भारतीय नाविकों से जुड़ी किसी भी घटना की स्थिति में तुरंत मदद और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

मंत्रालय होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में फारस की खाड़ी क्षेत्र में नौ जहाजों पर नजर रख रहा है, जो या तो भारत के ध्वज वाले हैं या जिनसे भारत के हित जुड़े हैं। भारत के ध्वज वाले जहाजों या भारत के लिए माल ले जा रहे जहाजों द्वारा इस जलडमरूमध्य से कुल 86 बार आवागमन किया गया है।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पीड़ितों को मिलने वाले मुआवजे की स्थिति की समीक्षा की और शिपिंग महानिदेशक को निर्देश दिया कि वे उन्हें इस मामले में हुई प्रगति के बारे में व्यक्तिगत रूप से जानकारी दें। उन्होंने इस बारे में भी जानकारी ली कि पीड़ितों के परिजनों को समय पर सहायता सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

ई-नाविक – भारतीय नाविकों की ट्रैकिंग

मंत्रालय का ‘ई-नाविक’ सीफेयरर ट्रैकिंग मॉड्यूल जलडमरूमध्य के पश्चिम में फारस की खाड़ी में 800 से अधिक जहाजों पर नजर रख रहा है, जबकि होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्व में ओमान की खाड़ी में 200 से अधिक जहाजों की निगरानी की जा रही है।

सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि हर भारतीय नाविक की सुरक्षा, संरक्षा और कुशलता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप, भारतीय समुद्री हितों की रक्षा करने और नौवहन की स्वतंत्रता के सिद्धांत को बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

Editor

Recent Posts

भीषण चक्रवाती तूफान अकवान उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी उड़ीसा के तटों के निकट गोपालपुर पहुंचा

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने भीषण चक्रवाती तूफान ‘अकवान’…

19 मिनट ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने IACC द्वारा आयोजित 23वें भारत-अमेरिका आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में, इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ…

24 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा, निर्माण गुणवत्ता और टिकाऊ तकनीकों पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने तेलंगाना के हैदराबाद में 'इंडियन रोड्स कांग्रेस'…

54 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘समावेशी नीति संकल्प 2026’ के पूर्ण सत्र की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की सराहना की और दो…

1 घंटा ago