भारत

एमओआरडी और सीईएसएल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए हरित आवागमन की सुविधा के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमओआरडी) ने आज एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं के लिए “इलेक्ट्रिक साइकिलों के माध्यम से ग्रामीण उद्यमियों के लिए टिकाऊ परिवहन” (एसटीआरईई) की सुविधा प्रदान करना है। इलेक्ट्रिक साइकिलों के माध्यम से ग्रामीण उद्यमियों के लिए टिकाऊ परिवहन” (एसटीआरईई) का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को, विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं को इलेक्ट्रिक साइकिलों की शुरुआत के माध्यम से हरित आवागमन तक पहुंच प्रदान करके सशक्त बनाना है।

इस समझौता ज्ञापन पर ग्रामीण विकास सचिव शैलेश कुमार सिंह की उपस्थिति में ग्रामीण आजीविका मंत्रालय की संयुक्त सचिव स्मृति शरण और कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विशाल कपूर ने हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर शैलेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हरित आवागमन के लिए यह साझेदारी ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को सहायता प्रदान करेगी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप लखपति दीदियों को सक्षम बनाने में तेजी लाएगी।

इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करते हुए स्मृति शरण ने कहा कि एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) के साथ यह साझेदारी ग्रामीण उद्यमिता में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए वरदान सिद्ध होगी।

इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करते हुए विशाल कपूर ने कहा कि इस हस्तक्षेप के माध्यम से कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) ग्रामीण क्षेत्रों में तीन करोड़ “लखपति दीदियों” को सक्षम बनाने की सरकार की पहल का समर्थन करने के लिए उत्सुक है, जो महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय हरित उद्देश्यों के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस परियोजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच आजीविका के अवसर, स्वतंत्रता और समृद्धि का निर्माण करना है, जिससे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। इसके अतिरिक्त, इस परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवहन को भीड़-भाड़ से मुक्त रखना है, जिससे प्रत्येक जगह परिवहन क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन समाप्त करने में योगदान मिल सके।

कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) सरकारी स्वामित्व वाली एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड की एक सहायक कंपनी है, जो भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का एक संयुक्त उद्यम है। कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) ऐसे ऊर्जा समाधानों पर केंद्रित है जो अक्षय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक परिवहन और जलवायु परिवर्तन पर आधारित हैं।

दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) का लक्ष्य कृषि एवं गैर-कृषि क्षेत्रों को सम्मिलित करते हुए विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में विभिन्न अवसरों के साथ स्वयं सहायता समूह के महिला नेतृत्व वाले उद्यमों को प्रोत्साहन देना है। दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) ने इसकी शुरूआत के बाद से, सामाजिक समावेशन, वित्तीय सेवाओं तक पहुंच और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सबसे बड़ा मंच बनाने में सहायता की है।

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के कार्यक्रम में कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) की उप महाप्रबन्धक रितु सिंह और एनएमएमयू, ग्रामीण विकास मंत्रालय के राजीव सिंघल और ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) के अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलकर बुधवार तक आंध्र प्रदेश और यनम तट की ओर बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम…

5 घंटे ago

सऊदी अरब में रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए परामर्श…

6 घंटे ago

DGHS ने एकल-उपयोग चिकित्सा उपकरणों और डिस्पोजेबल सर्जिकल वस्तुओं को दोबारा इस्‍तेमाल नहीं करने की चेतावनी जारी की

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक-डी.जी.एच.एस. ने सभी सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में एकल-उपयोग चिकित्सा उपकरणों…

6 घंटे ago

भारत ने जॉर्डन में करक के गिरिजाघर पर हमले की निंदा की

भारत ने कल जॉर्डन में करक के गिरिजाघर में हमले की निंदा की है। इस…

6 घंटे ago

पीवी सिंधु ने पेरिस में जापान की हिना अकेची को हराकर फ्रेंच ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची

पीवी सिंधु ने कल पेरिस में जापान की हिना अकेची को रोमांचक मुकाबले में हराकर…

6 घंटे ago