बिहार में गंगा, गंडक, सोन, कोसी, महानंदा और बागमती सहित प्रमुख नदियों के उफान पर होने के कारण राज्य के 10 जिलों के 19 लाख से ज़्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश से पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन पर असर पडा है।
बिहार में भागलपुर, भोजपुर, पटना, लखीसराय सहित कई जिलों में बाढ़ और भीषण जल जमाव के कारण सड़कों पर अब नाव चलानी पड़ रही है। कई इलाकों में जल जमाव के कारण लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। पटना में कदमकुआं, राजेन्द्र नगर, राजीवनगर, दीघा में सहित कई मुहल्लों में घुटनों से ऊपर तक पानी जमा हो गया है। शहर के कई स्थानों पर यातायात जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना कर पड़ रहा है।
डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश…
विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच व्यापार…
नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के…
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में कल रात एक नाव गंगा नदी…
सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने अपने पद और…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद…