भारत

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दोपहर एक बजे तक 46 प्रतिशत से अधिक मतदान

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 15 जिलों की 43 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से शांतिपूर्ण मतदान जारी है। दिन में एक बजे तक 46 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। 31 सीटों के 950 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर शाम 4 बजे मतदान समाप्‍त हो जायेगा।

आज के मतदान में एक करोड़ 37 लाख से अधिक मतदाता 73 महिलाओं समेत 683 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। सरायकेला से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, रांची से राज्यसभा सांसद और झारखंड मुक्ति मोर्चा उम्मीदवार महुआ माजी, लोहरदगा से कांग्रेस के रामेश्वर उरांव, जमशेदपुर (पश्चिम) से जनता दल (यूनाइटेड) के सरयू राय और ईचागढ़ से ऑल झारखंड स्‍टूडेंट यूनियन के हरे लाल महतो उन महत्वपूर्ण उम्मीदवारों में शामिल हैं जिनके भाग्‍य का फैसला होना है।

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नक्सलियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए उत्‍तरप्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त अभियान चलाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने झारखंड के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के उत्‍सव में पूरे उत्‍साह के साथ भाग लेने की अपील की है। उन्‍होंने सोशल मीडिया पोस्‍ट पर सभी युवा मतदाताओं को विशेष रूप से पहली बार वोटर बने युवाओं को बधाई दी।

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगावार ने वोट डालने के बाद लोगों से बढ़-चढकर मतदान में शामिल होने का अनुरोध किया।

Editor

Recent Posts

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…

5 घंटे ago

बैंकर्स बुक्स साक्ष्य अधिनियम, 2026, 1 अक्टूबर से लागू होगा

सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…

8 घंटे ago

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 80 लाख से अधिक एचपीवी वैक्सीन की खुराकें दी गईं

भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…

9 घंटे ago

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच पहुंचे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…

10 घंटे ago