भारत

अस्मिता खेलो इंडिया महिला योगासन लीग 2024-25 में 7000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया

राष्ट्रीय अस्मिता खेलो इंडिया महिला योगासन लीग 2024-25 का आनंद धाम आश्रम, बक्करवाला, नांगलोई नजफगढ़ रोड पर शानदार समापन हुआ। 5-7 जनवरी तक आयोजित लीग के अंतिम चरण में 270 से अधिक एथलीटों ने हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों में पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश शामिल हैं।

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की सचिव सुजाता चतुर्वेदी ने एथलीटों को बधाई दी। उन्होंने भारत में योगासन के बढ़ते महत्व पर जोर देते हुए कहा कि 2026 एशियाई खेलों में इसे शामिल भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योगासन को अब 2026 एशियाई खेलों (जापान) में एक प्रदर्शनकारी खेल के रूप में शामिल किया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड में होने वाले आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों में भी इसे एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय लीग के लिए प्रतिभागियों ने पिछले साल देशभर में आयोजित क्षेत्रीय चैंपियनशिप के माध्यम से अर्हता प्राप्त की। इसमें 7000 से अधिक महिला एथलीटों ने भाग लिया। लीग में पांच श्रेणियां : पारंपरिक योगासन, कलात्मक योगासन (एकल), कलात्मक योगासन (जोड़ी), लयबद्ध योगासन (जोड़ी) और कलात्मक योगासन (समूह) शामिल थीं। भारत के चार क्षेत्रों से अंडर-18 और 18 से ऊपर की आयु वर्ग के शीर्ष आठ एथलीटों ने पांच श्रेणियों में भाग लिया। पिछले साल जिन चार क्षेत्रों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं, वे बिहार (पूर्वी क्षेत्र), राजस्थान (पश्चिम क्षेत्र), तमिलनाडु (दक्षिणी क्षेत्र) और उत्तर प्रदेश (उत्तरी क्षेत्र) थे।

योगासन भारत की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एथलीटों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने विजेता एथलीटों को लगभग 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।

केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा शुरू की गई इस अस्मिता योगासन लीग का उद्देश्य योगासन खेल में महिलाओं को सशक्त बनाना है, ताकि उनका परिवार स्वस्थ और तंदुरुस्त रह सके। वर्ष 2024 में कुल 163 अस्मिता महिला लीग आयोजित की गईं, जिनमें 12 खेल विधाओं में 17,000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

पांच श्रेणियों में विजेता निम्नलिखित हैं :

  • पारंपरिक योगासन: अनुष्का चटर्जी (पश्चिम बंगाल), सपना पाल (मध्य प्रदेश)
  • कलात्मक योगासन एकल: सीमा नियोपाने (दिल्ली), सरबेश्री मंडल (पश्चिम बंगाल)
  • कलात्मक योगासन जोड़ी: निशा गोडबोले और अविका मिश्रा (मध्य प्रदेश), कल्याणी चुटे और छकुली सेलोकर (महाराष्ट्र)
  • लयबद्ध योगासन जोड़ी: काव्या सैनी और यात्री यशवी (उत्तराखंड), खुशी ठाकुर और गीता अंजलि (दिल्ली)।
  • कलात्मक योगासन समूह: मध्य प्रदेश और राजस्थान की टीमें।

अस्मिता महिला लीग के बारे में

विभिन्न विषयों में लीग आयोजित करके खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और देश भर में विभिन्न आयु वर्गों की महिला एथलीटों को प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्रदान करने के लिए, भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई), राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के सहयोग से, कई आयु समूहों के लिए खेलो इंडिया अस्मिता महिला लीग/टूर्नामेंट आयोजित करता है। महिलाओं के लिए खेल मिशन के अपने हिस्से के रूप में, तकनीकी संचालन और अन्य आकस्मिक खर्चों के लिए एसएआई, खेलो इंडिया (केआई) द्वारा आंशिक या पूर्ण रूप से वित्तपोषण प्रदान किया जाता है।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मसूरी स्थित LBSNAA में 2024 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में…

27 मिनट ago

भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक में सेमीकंडक्टर और साइबर सुरक्षा सहित महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श

चौथी भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक आज सिंगापुर में हुई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, विदेश मंत्री…

2 घंटे ago

बिहार को 11.19 लाख पक्के मकानों की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी सौगात, 13427 करोड़ रु. से गरीब परिवारों को मिलेगा नया घर

पटना में प्रधानमंत्री आवास योजना के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा…

2 घंटे ago

भारत कल ब्रिक्स देशों के संचार मंत्रियों की 12वीं बैठक की मेजबानी करेगा

भारत, ब्रिक्स की अपनी अध्यक्षता में 21 अगस्त 2026 को ब्रिक्स देशों के संचार मंत्रियों…

2 घंटे ago

भारत और जापान के बीच रक्षा मंत्रियों की बैठक आज नई दिल्ली में हुई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइजुमी ने नई दिल्ली में…

4 घंटे ago

ओडिशा के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई

ओडिशा के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उत्तरी उड़ीसा के…

8 घंटे ago