उत्तर प्रदेश में 17 जिलों के एक हजार पांच सौ से अधिक गांव बाढ की चपेट में हैं। बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर के शहरी इलाकों में भी बाढ की स्थिति है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को बाढ प्रभावित लोगों को 24 घंटे के अंदर सहायता देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि संपत्ति के नुकसान सहित फसल हानि या बाढ़ क्षति से प्रभावित लोगों को तुरंत वित्तीय सहायता मिलनी चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बाढ की स्थिति और नदियों तथा बांधों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने को कहा है।
हमारे संवाददाता ने बताया है कि पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, कुशी नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, सीतापुर, हरदोई, अयोध्या, बेहराइच, गौरखपुर, बदायूं, देवरिया, उन्नाव, फरूखाबाद, बरेली और बाराबंकी जिले के कई गांव बाढ तथा बांध से छोडे गए पानी से प्रभावित हो रहे हैं।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…