insamachar

आज की ताजा खबर

The most powerful typhoon in 75 years, Bebinca, hit Shanghai city of China
अंतर्राष्ट्रीय

चीन के शंघाई शहर में 75 वर्ष में सबसे शक्तिशाली तूफान बेबिन्का ने दी दस्तक

चीन के शंघाई शहर में सोमवार को ‘बेबिन्का’ तूफान ने दस्तक दी जो पिछले 75 साल में शहर में आया सबसे शक्तिशाली तूफान है। इस तूफान के कारण जनजीवन ठप हो गया।

शंघाई की केंद्रीय मौसम विज्ञान वेधशाला ने बताया कि तूफान 42 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से चली हवाओं के साथ शंघाई की ‘पुडोंग डिस्ट्रिक्ट’ के लिंगांग इलाके में पहुंचा। शहर प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले ही हजारों राहत एवं बचाव कर्मियों को तैनात किया है।

बेबिन्का शंघाई में 75 वर्षों में आया सबसे शक्तिशाली तूफान माना जा रहा है। यह इस साल चीन में आया 13वां तूफान है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि राज्य बाढ़ नियंत्रण एवं सूखा राहत मुख्यालय ने रविवार को चीन के पूर्वी अन्हुई प्रांत तथा शंघाई और झेजियांग के लिए राहत उपाय बढ़ाए।

बेबिन्का के कारण शंघाई में विमान सेवाएं रद्द कर दी गयी हैं। शंघाई रेलवे स्टेशन ने रविवार से सोमवार तक शहर से गुजरने वाले कई मार्गों पर यात्री ट्रेन निलंबित करने की घोषणा की है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *