insamachar

आज की ताजा खबर

Namo Bharat NCRTC launches Passenger Satisfaction Survey – 2024 to further improve passenger experience in Railways
भारत

नमो भारत रेल में यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए NCRTC ने यात्री संतुष्टि सर्वेक्षण – 2024 शुरू किया

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आर आर टी एस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रेल में यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम – एनसीआरटीसी ने यात्री संतुष्टि सर्वेक्षण – 2024 शुरू किया है। यह सर्वेक्षण 15 जून तक चलेगा। आरआरटीएस के आधिकारिक ऐप कनेक्ट और वेबसाइट के माध्‍यम से यात्री इस सर्वेक्षण में हिस्‍सा ले सकते हैं।

एनसीआरटीसी ने बताया है कि इस सर्वेक्षण का उद्देश्य नमो भारत रेल के संचालन, स्टेशनों और समग्र यात्रा अनुभवों के बारे में यात्रियों से जानकारी एकत्र करना है। एनसीआरटीसी ने आगे बताया कि इस सर्वेक्षण से प्राप्‍त जानकारी के आधार पर नमो भारत रेल की सेवाओं को बेहतर बनाया जाएगा। नमो भारत रेल के परिचालन के शुरू होने से अब तक 10 लाख से अधिक यात्री यात्रा कर चुके हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *