केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज नई दिल्ली में यमुना नदी पर क्रूज़ सेवा की शुरुआत की। इस अवसर पर श्री सोनोवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार यमुना की सफाई और इसके पानी को लोगों के जीवन के लिए उपयोगी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
दिल्ली सरकार, केन्द्रीय सरकार मोदी जी के नेतृत्व में अमित शाह जी के मार्गदर्शन में आज हम लोगों ने मां यमुना को साफ और मां यमुना की पानी को जनता के जीवन, बडे सरल से सजाने के लिए आप इस प्रकार से हम प्रतिबद्ध हुए है। तो मुझे लगता है कि ऐसे ही अगर इच्छा शक्ति को हम अगले दिनों के लिए दिखाते रहे तो निश्चित रूप से मां यमुना पर हम पर प्रसन्न होंगे और हमे हमेशा आशीर्वाद देते रहेंगे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के लोग पहली बार नमो यमुना रिवर सफारी क्रूज़ सेवा का अनुभव कर सकेंगे। उन्होंने दिल्लीवासियों से परिवार के साथ इस सेवा का आनंद लेने की अपील की।
दिल्ली शहर में यह व्यवस्था खडी हुई है और वह भी इतनी सुंदर स्वरूप में जहां न केवल हमारी यमुना सफारी है बल्कि शानदार लाइट एंड साउंड शो के साथ शानदार यहां पर रिक्रिएशन एक्विटीज के साथ जहां पर बच्चों के लिए, बडो के लिए यहां पर जो भी सुविधा दी गई है वह अपने आप में क्षेत्र को महत्वपूर्ण बनाती है।
क्रूज़ सेवा का टिकट शुल्क प्रति व्यक्ति पांच सौ रुपये है, जबकि परिसर में प्रवेश के लिए टिकट पचास रुपये प्रति व्यक्ति होगा।
इस नई क्रूज़ सेवा के तहत पर्यटकों को सोनिया विहार से जगतपुर के बीच छह किलोमीटर की दूरी का सफर तय करने का अवसर मिलेगा।
इस पहल का उद्देश्य नदी आधारित पर्यटन को बढावा देना और राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले पर्यटकों को मनोरंजन का एक नया अनुभव प्रदान करना है। क्रूज सफारी के अलावा यहां एक म्युजिकल फाउंटेन, बच्चों के लिए प्ले जोन, शॉपिंग की सुविधा, फूड कोर्ट, एडवेंचर सपोट्स गतिविधियां शामिल हैं। दिल्ली में इस क्रू सेवा का विकास राष्ट्रीय जलमार्ग की संभावनाओं का उपयोग, मनोरंजन और पर्यटन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से दिल्लीवासियों और पर्यटकों को एक नया अनुभव मिलेगा और यमुना नदी से आम जनता का जुडाव भी बढेगा। विधुत चालित क्रूज पोतो का इस्तेमाल स्वच्छ परिवहन को बढावा देगा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मनोरंजन का एक नया आर्कषण भी बनेगा। आनंद और शिवांग के साथ रिशु जायसवाल आकाशवाणी समाचार दिल्ली।
अमरीका में दीपावली को अवकाश घोषित करने के लिए सांसदों ने प्रतिनिधि सभा में दीपावली…
भारत ने जलवायु बहुपक्षवाद और समानता एवं साझा लेकिन अलग-अलग जिम्मेदारियों तथा संबंधित क्षमताओं (सीबीडीआर-आरसी)…
भारतीय पुलिस सेवा 78 आरआर (2025 बैच) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने आज, 10 नवंबर 2026…
यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमरीका, यूक्रेन और रूस आज अबूधाबी में बातचीत…
अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी…
ब्रिटेन के लेखक एम जॉन हैरिसन को उनके व्यंग्यात्मक उपन्यास द एंड ऑफ एवरीथिंग के…