Defence News

राष्‍ट्र आज भारतीय वायु सेना की 93वीं वर्षगांठ मना रहा है

देश आज 93वां वायु सेना दिवस मना रहा है। आठ अक्‍तूबर को हम वायु सेना दिवस मनाते हैं। 1932 में छह पायलट और 19 वायु सैनिकों के साथ एक छोटी सी शुरुआत से बढ़ते हुए हमारी वायु सेना आज 21वीं सदी की सबसे साहसिक और शक्तिशाली एयरफोर्स में शामिल हो चुकी है।

‘नव स्पर्शम दीप्तम’ – ‘टच द स्काई विद ग्लोरी’ के आदर्श वाक्य के साथ भारतीय वायु सेना, भारतीय आकाशीय सीमाओं की रक्षा में सदैव तत्‍पर रही है। युद्ध की स्थिति में शौर्य पराक्रम की पटकथा लिखनी हो या प्राकृतिक आपदाओं और संकटों के समय आसमान से मानवीय सहायता पहुंचानी हो। भारतीय वायु सेना के जवान हर मौर्चे पर मौजूद रहें हैं। वायु सेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह ने कल वायु सेना दिवस की पूर्व संध्या पर कहा कि वायु सेना दिवस उन वायु योद्धाओं को समर्पित है, जिन्होंने त्याग और परिश्रम से देश के आसमानों की रक्षा की है।

वायु सेना दिवस उन वायु योद्धाओं को समर्पित है, जिन्‍होंने त्‍याग, बलिदान और कर्मठता से राष्‍ट्र के आकाश की रक्षा की है।

1947-48, 1962, 1965, 1971 और 1999 का करगिल, ऑपरेशन मेघदूत, कैकटस, बालाकोट एयर स्‍ट्राइक और ऑपरेश सिंदूर, दुनिया ने हर बार भारतीय वायु शक्ति की नई धमक देखी। समाचार कक्ष से, शक्ति सिंह।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज वायु सेना दिवस पर सभी वायु सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में राष्‍ट्रपति ने राष्‍ट्र की सेवा में अनुकरणीय साहस, प्रतिबद्धता और उत्‍कृष्‍ट सेवा के लिए वायु सेना की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वायु सेना दिवस पर सभी साहसी वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर अपनी एक पोस्ट में कहा: “वायु सेना दिवस पर सभी साहसी वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को शुभकामनाएं। भारतीय वायु सेना वीरता, अनुशासन और सटीकता का प्रतीक है। उन्होंने हमारे आकाश की सुरक्षा में, सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। उनकी प्रतिबद्धता, पेशेवर कौशल और अदम्य साहस हर भारतीय को गौरवान्वित करता है।

Editor

Recent Posts

ईरान ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को दी चेतावनी

ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की…

4 घंटे ago

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता

भारत ने गॉल में आज दो मैचों की क्रिकेट टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में…

6 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक के बाद, परीक्षा सुधार पर राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए सरकार से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने भविष्य में प्रश्नपत्र लीक जैसे मामले रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी…

6 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों को कवर करने वाली चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज…

6 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार में एनएच-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा खंड को चार- लेन मानक में उन्‍नयन करने की स्‍वीकृति दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज बिहार में…

6 घंटे ago