भारत

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने RINL के शीर्ष प्रबंधन और विशाखापत्तनम स्टील प्लांट के एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट के मानव संसाधन विकास केंद्र नागार्जुन में आयोजित एक बैठक में, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, नई दिल्ली के सदस्य, जतोथु हुसैन ने कल (20.7.2024) को राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के मुख्य प्रबंध निदेशक, अतुल भट्ट एवं निदेशकों, मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य जतोथु हुसैन ने राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कर्मचारियों के कल्याण की दिशा में कार्य करने में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) प्रबंधन के निरंतर प्रयासों की सराहना की।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य जतोथु हुसैन ने विशाखापत्तनम स्टील प्लांट (वीएसपी) के एससी एंड एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की और एससी एंड एसटी कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की और विशाखापत्तनम स्टील प्लांट के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ से ज्ञापन प्राप्त किया।

इससे पूर्व, वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यकारी निदेशक (कार्य) भवन की आगंतुक दीर्घा में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य जतोथु हुसैन को स्टील निर्माण की प्रक्रिया के बारे में बताया। ततपश्चात, जतोथु हुसैन ने आरआईएनएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विशाखापत्तनम स्टील प्लांट की महत्वपूर्ण उत्पादन इकाइयों का दौरा किया।

जतोथु हुसैन ने विशाखापत्तनम स्टील प्लांट की साफ-सफाई, हरियाली और तकनीकी विशेषताओं पर संतोष व्यक्त किया।

आयोजित बैठक में, राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के मुख्य प्रबंध निदेशक, अतुल भट्ट ने सदस्य को बताया कि गतिविधियों के हर क्षेत्र में, आरआईएनएल कंपनी के भीतर और आसपास के समुदायों में एससी एंड एसटी के कल्याण के लिए राष्ट्रपति के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने हेतु प्रतिबद्ध है।

आरआईएनएल के सीएमडी अतुल भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले मार्गदर्शन से आरआईएनएल की कार्य प्रगति हुई है। अतुल भट्ट ने यह भी बताया कि आरआईएनएल नियमित रूप से विशाखापत्तनम जिले (अराकू आदि) के आदिवासी गांवों में एससी एवं एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के लिए जागरूकता कार्यक्रम, चिकित्सा शिविर और नेत्र जांच शिविर का आयोजन करता रहा है।

आरआईएनएल के सीएमडी अतुल भट्ट ने यह भी बताया कि आरआईएनएल अनुसूचित जनजातियों के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है, विशेषता स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल स्वच्छता पर्यावरण, खेल और ग्रामीण विकास आदि के क्षेत्र में।

अतुल भट्ट ने कहा, एससी और एसटी कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से ‘भारत का संविधान’ जैसे विषयों पर, महिलाओं के लिए ‘महिला स्वास्थ्य देखभाल’ पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जब भी भर्ती कार्यक्रम की घोषणा की जाती है, तब आरआईएनएल एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए प्रबंधन प्रशिक्षुओं और कनिष्ठ प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए मुफ्त प्रशिक्षण भी प्रदान करता है, और एससी और एसटी कर्मचारियों के बच्चों के लिए ‘कंप्यूटर प्रशिक्षण’ कार्यक्रम भी आयोजित करता है।”,

पूर्ववर्ती विशाखापत्तनम जिले के आदिवासी क्षेत्रों में, मुख्यतया एजेंसी क्षेत्र में आरआईएनएल ने पूर्ववर्ती विशाखापत्तनम जिले के 35 आदिवासी गांवों को ‘जलधारा’ के नाम से गुरुत्वाकर्षण आधारित पेयजल आपूर्ति की है। इस नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधि से लगभग 10,440 जनजातीय आबादी लाभान्वित हुई है और एसटी समुदायों को लाभान्वित करने वाले इन खानों के आसपास के गांवों में आरओ जल संयंत्र भी लगाए गए हैं।

राष्ट्रपति के निर्देशानुसार भर्ती और पदोन्नति में आरक्षण की निगरानी के लिए उप महाप्रबंधक के पद पर एक संपर्क अधिकारी के साथ आरआईएनएल में एक विशेष एससी एंव एसटी सेल की स्थापना की गई है और आरआईएनएल ने एससी और एसटी कर्मचारियों के बच्चों के लिए व्यावसायिक पाठ्यक्रम करने के लिए ‘डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेरिट मान्यता’ की स्थापना की है।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) के सदस्य के साथ बातचीत में निदेशक (परियोजनाएं) और अतिरिक्त प्रभार निदेशक (संचालन), ए. के. बागची, निदेशक (कार्मिक), डॉ. एस. सी. पांडे, निदेशक (वित्त), सीएच एस.आर.वी.जी.के. गणेश, निदेशक (वाणिज्यिक), जी. वी. एन. प्रसाद, मुख्य महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

Editor

Recent Posts

सरकार ने विदेश व्यापार नीति 2023 के तहत इन्वेंट्री-आधारित सीमा पार ई-कॉमर्स निर्यात ढांचा अधिसूचित किया

भारत सरकार ने अधिसूचना संख्या 27/2026-27 दिनांक 5 अगस्त, 2026 और संबंधित सार्वजनिक सूचना संख्या…

12 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा- युवा प्रदर्शनकारियों के साथ अधिकारियों को संयम बरतना चाहिए

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि युवा छात्र प्रदर्शनकारियों को लेकर प्रतिक्रिया देते समय अधिकारियों…

12 घंटे ago

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज

झारखंड में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित…

12 घंटे ago

सरकार ने चांदीपुरा वायरस रोग (CHPV) के प्रकोप से निपटने के लिए राष्ट्रीय संयुक्त प्रकोप प्रतिक्रिया दल (NJORT) को गुजरात और राजस्थान में तैनात किया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने चांदीपुरा वायरस रोग (सीएचपीवी) के प्रकोप से निपटने…

14 घंटे ago

DRI ने 364 मिलियन टन प्रतिबंधित पाकिस्तानी सूखा खजूर जब्त किया, बाजार मूल्य 3 करोड़ रुपये

पाकिस्तान से आयात पर भारत के लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर…

14 घंटे ago

RBI ने रेपो दर में कोई बदलाव न करते हुए 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा

भारतीय रिजर्व बैंक-आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान…

17 घंटे ago