भारत

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दो सप्ताह का ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का दो सप्ताह का ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम 18 नवंबर, 2024 को नई दिल्ली में शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से विभिन्न शैक्षणिक विषयों के विश्वविद्यालय स्तर के 60 छात्रों को चुना गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के महासचिव भरत लाल ने सभी प्रतिभागियों को मानवाधिकारों के विभिन्न पहलुओं को आत्मसात करने और मानवाधिकारों की रक्षा और इसे बढ़ावा देने की दिशा में सार्थक योगदान देने के लिए इस अवसर का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

भरत लाल ने कहा कि भारत ने हमेशा उत्पीड़ित समुदायों को शरण दी है जो वैश्विक भाईचारे के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता और सहानुभूति एवं करुणा के मूल्यों को प्रदर्शित करता है। आयोग इस कार्यक्रम को भविष्य में मानव अधिकारों से संबंधित चुनौतियों का सामना करने के लिए युवा प्रतिभाओं को तैयार करने के अवसर के रूप में देखता है। उन्होंने इसमें भाग ले रहे छात्रों को भारतीय संविधान में निहित विचारों और उन आदर्शों को वास्तविकता में बदलने के लिए विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपालिका और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा की गई पहलों को समझने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रशिक्षु, मानव अधिकारों की बेहतर समझ हासिल करेंगे और उनमें समाज के कमजोर वर्गों की दुर्दशा के प्रति संवेदनशीलता और जवाबदेही की भावना सृजित होगी।

एनएचआरसी संयुक्त सचिव देवेंद्र कुमार निम ने इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए कहा कि प्रतिभागी छात्रों को मानवाधिकारों के विभिन्न पहलुओं पर प्रतिष्ठित वक्ताओं को सुनने का अवसर तो मिलेगा ही, उन्हें मानवाधिकार संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियों तथा प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका भी मिलेगा। उन्हें अपने काम और चुनौतियों का अनुभव हो सके, इसके लिए उन्हें तिहाड़ जेल, पुलिस स्टेशनों और आश्रय गृह जैसे संस्थानों पर भी ले जाया जाएगा।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

16 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

16 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago