अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल के संसदीय चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 60 सीटों पर आगे चल रही है

नेपाल में नई संसद के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी-आरएसपी 60 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है। नेपाल के हर निर्वाचन क्षेत्र में मतपत्रों की गिनती जारी है। दोपहर तक रबी लामिछाने की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को 60 निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त मिली है। गगन थापा की नेपाली कांग्रेस, 9 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है, ओली की यूएमएल पार्टी 4 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है। वहीं, पुष्प कमल दहल की पार्टी एनसीपी 3 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है। राजेंद्र लिंगडेन की पार्टी राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी एक निर्वाचन क्षेत्र में आगे चल रही है और श्रम संस्कृति पार्टी, जो हरका सम्‍पांग की पार्टी है, एक निर्वाचन क्षेत्र में आगे चल रही है। फर्स्ट पास्ट द पोस्ट प्रणाली के तहत नेपाल में 165 सीटों के लिए आज शाम तक अंतिम नतीजे सार्वजनिक होने की उम्मीद है।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

10 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

11 घंटे ago